अमित शाह का केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- मोदीजी के लोकप्रिय होने के डर से लागू होने नहीं दी केंद्र की योजनाएं
विधानसभा चुनावों को लेकर बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई जगहों पर रैली का संबोधित किया। इस दौरान रोड शो भी आयोजित किया गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। राजधानी में विधानसभा चुनावों को लेकर बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई जगहों पर रैली का संबोधित किया। इस दौरान रोड शो भी आयोजित किया गया। पालम में आयोजित रोड शो में अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में हर जगह जिस तरह भाजपा के लिए समर्थन दिख रहा है उससे यह साफ़ है कि दिल्ली की जनता ने झूठे वादे करने वाली केजरीवाल सरकार को हटाने का मन बना लिया है।
उन्होंने कहा कि हमने देश के टुकड़े करने का बयान देने वाले शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि वह जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति कब देंगे?
दिल्ली में हर जगह जिस तरह भाजपा के लिए समर्थन दिख रहा है उससे यह साफ़ है कि दिल्ली की जनता ने झूठे वादे करने वाली केजरीवाल सरकार को हटाने का मन बना लिया है।
पालम में आयोजित रोड शो में जनता के इस स्नेह और समर्थन के लिए आभार। pic.twitter.com/wbdOrKDN11— Amit Shah (@AmitShah) January 29, 2020
उन्होंने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी ने आयुष्मान भारत लाकर गरीबों के लिए पांच लाख का स्वास्थ्य का खर्चा माफ किया। दिल्ली सरकार ने ये योजना लागु नहीं होने दिया। उनके मन में डर था कि मोदी जी लोकप्रिय हो जायेंगे। मैं केजरीवाल से कहना चाहता हूँ कि राजनीति अपनी जगह होती है और गरीब का कल्याण अपनी जगह।
केजरीवाल जी ने कहा कि हम दिल्ली की हवा को शुद्ध कर देंगे, Ad निकाले और थोडा नाटक किया।
आज दिल्ली की हवा में ज़हर है, कैंसर और फेफड़े के रोग बड़ते जा रहे हैं।
दिल्ली के प्रदूषण के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वो अरविन्द केजरीवाल और उनकी सरकार की निष्क्रियता है। pic.twitter.com/OAJKCZoRJl — Amit Shah (@AmitShah) January 29, 2020
दिल्ली की हवा में है जहर, उसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार
अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल जी ने कहा कि हम दिल्ली की हवा को शुद्ध कर देंगे, विज्ञापन निकाले और थोडा नाटक किया। आज दिल्ली की हवा में जहर है, कैंसर और फेफड़े के रोग बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली के प्रदूषण के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वो अरविन्द केजरीवाल और उनकी सरकार की निष्क्रियता है। कांग्रेस पार्टी और आप पार्टी दिल्ली को सुरक्षा नहीं दे सकती, दुनिया में देश का सम्मान नहीं बड़ा सकती, देश के करोड़ों गरीबों को अच्छा जीवन नहीं दे सकती। ये काम केवल नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है, ये टुकड़े-टुकड़े गैंग नहीं कर सकती।
नजफगढ़, दिल्ली: दिल्ली में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनते ही हर अनधिकृत कालोनी जो अब अधिकृत हो चुकी है, उनके अन्दर रोड, पानी, लाइब्रेरी और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं 5 साल के अन्दर पूरी करके लाखों लोगो के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम हम करेंगे। pic.twitter.com/qcnTrbEERZ — Amit Shah (@AmitShah) January 29, 2020
आप और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला
नजफगढ़ में आयोजित जनसभा के दौरान शाह ने आप और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान आप सरकार ने झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं किया। एक समय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आसपास रहने वाले लोग कहा करते थे- इंडिया इज इंदिरा, इंदिरा इज इंडिया। इसी प्रकार आज केजरीवाल के झूठ को उजागर किया जाता है तो वह कहते हैं कि यह दिल्ली का अपमान है। वे अपने आपको दिल्ली समझते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली बार विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल कहा करते थे कि न सरकारी मकान लेंगे और न ही सरकारी गाड़ी का उपयोग करेंगे। मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले सरकारी मकान और गाड़ी लिए। आप ने कहा था कि नए स्कूल, कॉलेज का निर्माण करेंगे। 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। न तो स्कूल का निर्माण हुआ और न ही कॉलेज का। सिर्फ दिखाने के लिए कहीं-कहीं पर एक-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।
अनधिकृत कालोनियों में लाएंगे सकारात्मक बदलाव
अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनते ही हर अनधिकृत कालोनी जो अब अधिकृत हो चुकी है, उनके अंदर रोड, पानी, लाइब्रेरी और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं 5 साल के अन्दर पूरी करके लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम हम करेंगे।
कांग्रेस-आप कहती थी, खून की नदियां बह जाएंगी
गृहमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटा दिया गया। कांग्रेस और आप कहती थी कि अनुच्छेद 370 नहीं हटाओ। अगर हटाया तो खून की नदियां बह जाएंगी। हमने इसे हटाया और वहां एक गोली नहीं चली। धर्म के आधार पर कांग्रेस ने देश के दो टुकड़े किए थे। पड़ोसी मुल्कों में हिंदू, सिख, पारसी व बौद्ध के साथ अत्याचार किया जाता था। वह अपनी जमीन छोड़कर यहां आए थे। वहां पर बदतर जीवन जी रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके दुख-दर्द को समझा और नागरिकता प्रदान की। अब कांग्रेस व आप इसका भी विरोध करने में जुट गई हैं।
नयी दिल्ली में जनसभा को संबोधित किया।
मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूँ कि एक मौक़ा भाजपा को दें, पहले देश बदला अब दिल्ली को बदलना है। दिल्ली को विश्व की सबसे अच्छी राजधानी बनाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार करेगी। भाजपा की परम्परा है कि हम जो कहते हैं वो करते हैं। pic.twitter.com/LFlOYYmZG5 — Amit Shah (@AmitShah) January 29, 2020
भाजपा जो कहती है, वो करती है
इससे पहले नई दिल्ली विधानसभा में लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूँ कि एक मौक़ा भाजपा को दें, पहले देश बदला अब दिल्ली को बदलना है। दिल्ली को विश्व की सबसे अच्छी राजधानी बनाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार करेगी। भाजपा की परंपरा है कि हम जो कहते हैं वो करते हैं।
दिल्ली की जनता को तय करना है उसे कैसी सरकार चाहिए
बिजवासन में लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि दिल्ली की जनता को तय करना है की अगले 5 साल कैसी सरकार चाहिए? एक ओर झूठ पर झूठ बोलने वाली आप पार्टी है और दूसरी ओर देश की सुरक्षा, विकास और सम्मान को मजबूत करके देश को आसमान की ऊचाईयों तक पहुंचने वाले मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा है।