Move to Jagran APP

आप का फिर कमाल, कांग्रेस गायब, दिल्ली में बढ़ी भाजपा की सीटें

दिल्ली में केजरीवाल ने इस तरह से फिर झाड़ू फेरना शुरू किया है कि कांग्रेस का बिल्कुल सफाया नजर आ रहा है।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 11:41 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 12:47 PM (IST)
आप का फिर कमाल, कांग्रेस गायब, दिल्ली में बढ़ी भाजपा की सीटें

नई दिल्ली (वी के शुक्ला)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने कमाल करते हुए फिर से दिल्ली में सरकार बनाने के संकेत दे दिए हैं। जहां कांग्रेस को दिल्ली में पनपने नहीं दिया है, वहीं दिल्ली में कुछ माह पहले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें जीतने वाली भाजपा को फिर से काफी पीछे रखा है। हालांकि साल 2015 के चुनाव से इस बार भाजपा की सीटें बढ़ी हैं मगर फिर भी ये लोकसभा के परिणामों के मुकाबले अधिक बेहतर नहीं कहा जा सकता है। साल 2015 में जहां भाजपा के पास तीन सीटें थीं वहीं इस बार ये आंकड़ा बढ़ता हुआ दिख रहा है। 

loksabha election banner

भाजपा 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में सीटों के आंकड़ों में काफी पीछे है। हालांकि कुछ सीटों पर भाजपा अभी आप को टक्कर दे रही है। इस समय आप 50 सीटों पर आगे है। जबकि भाजपा 19 सीटें पर आगे है। दोपहर 11.30 बजे तक एग्जिट पोल में ये आंकड़े सामने आए हैं। दोपहर तक स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। 

दिल्ली में केजरीवाल ने इस तरह से फिर झाड़ू फेरना शुरू किया है कि कांग्रेस का बिल्कुल सफाया नज़र आ रहा है। वर्ष 1998 से 2013 तक लगातार 15 वर्षो तक दिल्ली की सत्ता संभालने वाली कांग्रेस इस बार भी खाता खोलने की स्थिति अभी नहीं दिख रही है। इस तरह से दिल्ली में स्थिर सरकार बनाने का दावा करने वाली भाजपा मजबूत विपक्ष दे पाएगी अभी इस पर भी संशय है।

फिलहाल जब तक सभी सीटों पर मतगणना नहीं हो जाती है, सबकुछ साफ  कह पाना मुश्किल होगा। यदि इस बार भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलती है तो दिल्ली में उसके नेताओं पर भी सवालिया निशान उठना तय है। आखिर ऐसा क्यों है कि 15 साल तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस बीते दो चुनावों में बेहतर प्रदर्शन तक नहीं कर पाई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.