विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP विधायक ने केजरीवाल पर लगाया टिकट बेचने का आरोप, बताया देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी

By Prateek KumarEdited By:
Published: Tue, 14 Jan 2020 11:11 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 11:44 PM (IST)

ND Sharma आम आदमी पार्टी की लिस्‍ट आते ही विधायक एनडी शर्मा ने पार्टी से इस्‍तीफा देकर केजरीवाल पर कई आरोप लगाए हैं।

AAP विधायक ने केजरीवाल पर लगाया टिकट बेचने का आरोप, बताया देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी
AAP विधायक ने केजरीवाल पर लगाया टिकट बेचने का आरोप, बताया देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। ND Sharma Delhi Assembly Election 2020 : दिल्ली के बदरपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक राम सिंह नेताजी को टिकट दिए जाने से नाराज आप विधायक एनडी शर्मा ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने प्रेसवार्ता कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर कई आरोप लगाते हुए निशाना साधा।

निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

राम सिंह नेताजी को अपराधी व भू-माफिया बताया और खुद निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया। एनडी शर्मा ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने बदरपुर विधानसभा का टिकट 21 करोड़ रुपये में राम सिंह नेता जी को बेचा है।

बदरपुर में दिलाई पार्टी को पहचान

बदरपुर में आप को कोई नहीं जानता था, तब तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने गली-गली पोस्टर लगाए और घर-घर जाकर पार्टी की पहचान बनाई और इस मुकाम तक पहुंचाया। विधायक ने पार्टी को देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी करार दिया।

बिजली पानी फ्री चुनावी ढकोसला

उन्होंने आप सरकार द्वारा बिजली, पानी व बसों में किराया फ्री करने को चुनावी ढकोसला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सिर्फ झूठ की राजनीति करती है। 

चुनाव के पहले इस तरह के आरोप से पार्टी की इमेज को नुकसान पहुंचता है। चुनाव में भाजपा और आप के बीच भी टकराव की स्‍थिति है। इसी कड़ी में सीईओ कार्यालय ने भाजपा व आप को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दोनों दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ सीईओ कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

सीईओ कार्यालय ने भाजपा को एक और आम आदमी पार्टी को दो नोटिस जारी किया है। आप ने शिकायत दी है कि कि भाजपा के ट्विटर हैंडल पर पार्टी, अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया।

वहीं प्रदेश भाजपा की लीगल सेल ने शिकायत दी कि सोशल मीडिया पर आप द्वारा जारी वीडियो में बच्चों को गाते व डांस करते दिखाया गया है, जो बाल अधिकारों का हनन है। अन्य मामले में भाजपा ने आप पर आरोप लगाया कि उसने मनोज तिवारी के गाने का इस्तेमाल पार्टी प्रचार के लिए किया है। सीईओ कार्यालय ने सोमवार शाम तक ही दोनों पार्टियों को जवाब देने के लिए कहा था।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक