Move to Jagran APP

Delhi Matia Mahal Election Result Declared: मटिया महल से आप के प्रत्याशी शोहेब इकबाल 50241 मतों चुनाव जीते

Matia Mahal Election मटिया महल विधानसभा सीट से भाजपा के रविन्दर गुप्ता आप के शोहेब इकबाल और कांग्रेस मिर्जा जावेद अली चुनाव लड़ रहे थे। आप के शोहेब चुनाव जीत गए हैं।

By Vineet SharanEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 07:53 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 05:18 PM (IST)
Delhi Matia Mahal Election Result Declared: मटिया महल से आप के प्रत्याशी शोहेब इकबाल 50241 मतों चुनाव जीते
Delhi Matia Mahal Election Result Declared: मटिया महल से आप के प्रत्याशी शोहेब इकबाल 50241 मतों चुनाव जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। मटिया महल विधानसभा सीट से भाजपा के रविन्दर गुप्ता, आप के शोहेब इकबाल और कांग्रेस मिर्जा जावेद अली चुनाव लड़ रहे थे। मटिया महल से अभी आप के नेता शोहेब इकबाल 50241 वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 67282 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार को 17041 मत मिले हैं।

loksabha election banner

केजरीवाल का प्रचंड बहुमत

दिल्ली की पूरी 70 सीटों की बात करें तो आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। आप 62 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के आंकडों में भी आप दिल्ली की ज्यादातर सीटों पर आगे चल रही है। आप को 50 फीसदी से ज्यादा मत मिलते दिखाई दे रहे हैं। जबकि भाजपा 40 प्रतिशत मत पा रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में भी आप को प्रचंड बहुमत मिलता दिखा है। पर भाजपा की सीटें बढ़ी हैं।

इस इलाके में मुस्लिम आबादी अधिक

दिल्‍ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में मटियामहल क्षेत्र महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखता है। मध्‍य दिल्‍ली जिले का हिस्‍सा यह इलाका चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है। यहां पहली बार 1972 में विधानसभा चुनाव संपन्‍न कराए गए। तब कांग्रेस पार्टी से अलग होकर नई पार्टी बनी एनसीओ ने इस सीट पर जीत दर्ज की। मटियामहल पुरानी दिल्ली के प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। मुगलकालीन इस इलाके में मुस्लिम आबादी अधिक है। मुस्लिम मतदाता यहां पर जीत का ताज तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। यही कारण है कि यहां की जनता ने कई वर्षो में राजनीति की परिभाषा को बदला है।

2015 की बात करें तो यहां से आम आदमी पार्टी के आसिम अहमद खान विधायक चुने गए। यह इलाका दिल्‍ली के सबसे पुराने क्षेत्रों में गिना जाता है। मुगलकाल में यह इलाका एक बड़े फुटकर बाजार के रूप में जाना जाता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.