विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज होगा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का एलान, जानिए- कौन से 9 चेहरे हैं दावेदार

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 10 Oct 2019 08:14 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 10:35 AM (IST)

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) के दिल्ली से बाहर होने के चलते ...और पढ़ें

आज होगा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का एलान, जानिए- कौन से 9 चेहरे हैं दावेदार
आज होगा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का एलान, जानिए- कौन से 9 चेहरे हैं दावेदार

नई दिल्ली, जेएनएन। Delhi assembly Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तैयारी में लगातार पिछड़ रही कांग्रेस बृहस्पतिवार को भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष (Delhi Pradesh Congress Committee Chief) की नियुक्ति नहीं कर पाई। अब यह मामला शुक्रवार तक के लिए टल गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) के दिल्ली से बाहर होने के चलते दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका है। इस बीच खबर आ रही है कि अब दिल्ली को नया अध्यक्ष शुक्रवार को मिल जाएगा, क्योंकि राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली में मौजूद रहेंगे।

ये नेता हैं रेस में

1. अरविंदर सिंह लवली ः पूर्व में भी कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं। इनके पास संगठन का भी अनुभव है।

2. जय प्रकाश अग्रवाल : पूर्व में भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं।

3. अजय माकन : शीला दीक्षित से पहले अजय माकन ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं।

4. देवेंद्र यादव : फिलहाल दिल्ली के तीन कार्यकारी अध्यक्षों में से एक, युवा होने की वजह से तरजीह दी जा सकती है।

5. सुभाष चोपड़ा :  दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और अनुभव भी इन्हें यह पद दिला सकता है।

6. कीर्ति आजाद ः यूपी-बिहार के वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस दांव खेल सकती है।

7. राजेश लिलोठिया : युवा होने के साथ दिल्ली की राजनीति से भली-भांति परिचित हैं।

8. संदीप दीक्षित : पूर्वी सीएम शीला दीक्षित दिल्ली से सांसद भी रह चुके हैं, राजनीति का अच्छा खासा अनुभव उनके पक्ष में है।

9. हारुन यूसुफ: शीला दीक्षित के करीबियों में शुमार रहे हैं  और सालों तक मंत्री रहे। अनुभव इनके पक्ष में जा सकता है।

बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी अब तक 50 अधिक तकरीबन 50 नेताओं से नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा कर चुकी हैं।  

राहुल गांधी से चर्चा के बाद होगा फैसला

बताया जा रहा है कि दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ सोनिया गांधी और कांग्रेस आलाकमान भी इस मुद्दे पर राहुल गांधी से चर्चा चाह रहा है। राहुल गांधी बृहस्पतिवार को सूरत में थे, इसलिए उनसे चर्चा नहीं हो पाई। राहुल गांधी के शुक्रवार को दिल्ली होने की उम्मीद है, ऐसे में उनसे चर्चा के बाद शुक्रवार शाम तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग जाएगी।

चुनावी तैयारी में देर नहीं चाहती कांग्रेस

सूत्रों की मानें तो आगामी छह महीने के भीतर दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 होना है। ऐसे में कांग्रेस चुनावी तैयारी के मद्देनजर जल्द से जल्द कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करके अपने उम्मीदवारों के चयन में जुटना चाहती है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक