Move to Jagran APP

LIVE Delhi Chandni Chowk Election 2020 : चांदनी चौक से आप 29584 मतों से आगे निकली, जानें पल-पल की अपडेट

Chandni Chowk Election चांदनी चौक सीट पर भाजपा से सुमन कुमार गुप्ता आप से प्रहलाद सिंह साहनी और कांग्रेस से अलका लांबा चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।

By Vineet SharanEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 08:02 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 06:26 PM (IST)
LIVE Delhi Chandni Chowk Election 2020 : चांदनी चौक से आप 29584 मतों से आगे निकली, जानें पल-पल की अपडेट
LIVE Delhi Chandni Chowk Election 2020 : चांदनी चौक से आप 29584 मतों से आगे निकली, जानें पल-पल की अपडेट

नई दिल्ली, जेएनएन। चांदनी चौक सीट पर आप के प्रत्याशी प्रह्लाद सिंह साहनी 29584 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा से सुमन कुमार गुप्ता, आप से प्रहलाद सिंह साहनी और कांग्रेस से अलका लांबा चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। 

loksabha election banner

आप को प्रचंड बहुमत

दिल्ली की पूरी 70 सीटों की बात करें तो आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। आप 63 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के आंकडों में भी आप दिल्ली की ज्यादातर सीटों पर आगे चल रही है। आप को 50 फीसदी से ज्यादा मत मिलते दिखाई दे रहे हैं। जबकि भाजपा 40 प्रतिशत मत पा रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में भी आप को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखा है। पर भाजपा की सीटें बढ़ी हैं।

1951 में पहली बार चुनाव हुए

दिल्‍ली के सबसे पुराना इलाका चांदनी चौक दिल्‍ली की राजनीति का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मध्‍य दिल्‍ली जिले का हिस्‍सा होने के साथ ही चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और विधानसभा सीट भी है। 1951 में इस सीट पर पहली बार विधानसभा चुनाव कराए गए। इस चुनाव में यहां से कांग्रेस के युद्धवीर सिंह ने जीत हासिल की। फिर 1972 में कांग्रेस के रमाशंकर, 1977 में जेएनपी के राजकुमार जैन, 1983 व 1993 में भाजपा नेता वासु देव कप्तान ने विजय हासिल की। 1998, 2003, 2008 और 2013 में लगातार चार बार कांग्रेस के प्रह्लाद सिंह साहनी विधायक चुने गए। 

2015 में अलका लांबा चुनी गई थीं विधायक

यहां से 2015 में चुनाव जीतने वाली अलका लांबा विधायक थीं। उन्होंने आप के टिकट पर चुनाव जीता था। अलका लाम्बा ने 36756 वोट पाए थे। वहीं भाजपा नेता सुमन कुमार गुप्ता ने 18469 मत हासिल किए। सुमन कुमार गुप्ता को 18287 वोट से हार मिली थी। मुगल शासक शाह जहां ने इस इलाके में छोटी झील बनवाई और उसमे फव्‍वारे लगवाए। चांदनी रात में फव्‍वारे खूबसूरत नजारे में बदल जाते थे। इसकी शानदार चमक के कारण इस इलाके का नाम चांदनी चौक पड़ गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.