विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Election 2023: जनता कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, कोटा से रेणु और अकलतरा से ऋचा लड़ेंगी चुनाव

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Published: Thu, 26 Oct 2023 04:02 AM (IST)

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की द्वितीय सूची जारी की है। ...और पढ़ें

कोटा से रेणु और अकलतरा से लड़ेंगी ऋचा जोगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची
कोटा से रेणु और अकलतरा से लड़ेंगी ऋचा जोगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की द्वितीय सूची जारी की है। इसमें कोटा सीट से एक बार फिर डा. रेणु जोगी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी अकलतरा से चुनावी मैदान पर होंगी। पार्टी की दूसरी सूची में कुल 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। 

इसके अलावा गुंडरदेही से राजेंद्र राय को मौका दिया गया है। कसडोल से मनहरण गुरुसाई, मस्तूरी से चांदनी भारद्वाज, जैजैपुर से टेकचंद चंद्रा, प्रेम नगर से जगलाल सिंह देहाती, पाली तानाखार से छत्रपाल सिंह कंवर, बिलासपुर से अखिलेश पांडे, रायपुर ग्रामीण से मनोज बंजारे, भिलाई नगर से जहीर खान को टिकट दिया गया है।