Move to Jagran APP

आम चुनाव से पहले सिद्ध कर देंगे राफेल खरीद में घोटाला : राहुल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार की दोपहर नियमित विमान सेवा से रायपुर पहुंचे।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 08:58 PM (IST)
आम चुनाव से पहले सिद्ध कर देंगे राफेल खरीद में घोटाला : राहुल
आम चुनाव से पहले सिद्ध कर देंगे राफेल खरीद में घोटाला : राहुल

नईदुनिया, रायपुर। राफेल विमान सौदे को लेकर संसद से सड़क तक आक्रामक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का दावा है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले वह सिद्ध कर देंगे कि खरीद में घोटाला हुआ है। रायपुर में नवनिर्मित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करने आए राहुल ने यह दावा पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान किया। उन्होंने कहा कि 'सभी के खातों में 15 लाख आएंगे' जैसे जुमलों पर प्रधानमंत्री मोदी का भरतनाट्यम नहीं चलने वाला।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश व बिहार के राजनीतिक समीकरण उन्हें न केवल सत्ता से बाहर करने वाले हैं बल्कि भाजपा में भी उनका कद घट हो जाएगा। अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे विलंब से रायपुर पहुंचे राहुल ने आगामी लोकसभा चुनाव के गणित को समझाया। उन्होंने कहा कि उप्र व बिहार में ही 120 सीटें हैं। उप्र में कांग्रेस, सपा व बसपा के गठबंधन के कारण सीधा भाजपा से मुकाबला होगा। इसमें भाजपा को पांच सीटों से ज्यादा हासिल नहीं होने वालीं। बिहार में भी मजबूत चुनौती होगी। पिछले चुनावों में भाजपा की आंधी थी, इसलिए हम सत्ता से बाहर हो गए, लेकिन इस बार छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश व राजस्थान में भी हम उनसे ज्यादा सीटें जीतेंगे।

मोदी जी इस बार सत्ता में नहीं आने वाले। यदि आम चुनाव में 200 से कम सीटें भाजपा को मिलीं तो उन्हें भाजपा भी बाहर का रास्ता दिखा देगी। बाद में तय करेंगे पीएम महागठबंधन में प्रधानमंत्री के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी हमारा लक्ष्य महागठबंधन को मूर्तरूप देकर भाजपा को हराना है। चुनाव बाद चेहरा तय हो जाएगा। यही समीकरण छत्तीसगढ़ में भी अपनाया जाएगा। यहां का मुख्यमंत्री भी चुनाव बाद ही तय होगा।

छत्तीसगढ़ में बसपा से गठबंधन के सवाल पर उनका कहना था कि बातचीत चल रही है। भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए गठबंधन आवश्यक है, लेकिन जहां तक सीटों के बंटवारे का सवाल है तो वह दलों की स्थिति के आधार पर तय होगा। झीरम घाटी कांड के दोषियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि उस कांड में हमारी पूरी लीडरशिप खत्म हो गई। दोषियों को हम नहीं बख्शने वाले।

देश में राफेल और छग में सेल फोन घोटाला
प्रदेश कांग्रेस के नए कार्यालय 'राजीव भवन' का लोकार्पण व चुनाव तैयारियां परखने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। देश का चौकीदार भ्रष्टाचार का भागीदार बन गया है। देश में राफेल और छत्तीसगढ़ में सेल फोन व पनामा घोटाला है। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए उत्तर प्रदेश में मासूमों से दुष्कर्म की घटना पर कहा कि यूपी के गैंगरेप पर भी प्रधानमंत्री की चुप्पी नहीं टूटती। रोजगार के सवाल पर घेरते हुए राहुल ने कहा कि सरकार के मंत्री गडकरी ही पूछ रहे हैं कि रोजगार कहां है।

चुनाव के समय उतरने वालों का काट दूंगा पैराशूट
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस नागपुर या दिल्ली से कंट्रोल होने वाली पार्टी नहीं है। कहा, चुनाव के समय ऊपर से उतरने वाले नेताओं का पैराशूट काट दूंगा। जब 2000 फीट से नीचे गिरोगे तो पैराशूट भी काम नहीं आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.