दंतेवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के पुत्र छविंद्र पर नक्सलियों ने फायरिंग
बताया जाता है कि ये दोनों चुनाव प्रचार के लिए कुआकोंडा थाना क्षेत्र के हल्बारास में गए थे।
By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 07:04 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 07:04 PM (IST)
दंतेवाड़ा। क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का दिन करीब आते ही नक्सलियों ने अपना आतंक साबित करने के लिए वारदातों को अंजाम देना आरंभ कर दिया है।
आज कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के पुत्र छविंद्र और आशीष कर्मा के काफिले पर नक्सलियों ने फायरिंग की। बताया जाता है कि ये दोनों चुनाव प्रचार के लिए कुआकोंडा थाना क्षेत्र के हल्बारास में गए थे।
जवाबी फायरिंग में नक्सली भाग खड़े हुए। एसपी अभिषेक पल्लव ने इस घटना की पुष्टि की है। फायरिंग के बाद कांग्रेस के दल को सुरक्षित दंतेवाड़ा लाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें