Move to Jagran APP

CG : पांच साल में 89 लाख रुपए बढ़ी गृहमंत्री पैकरा की संपत्ति

गृहमंत्री, उनकी पत्नी व पुत्र की संपत्ति में ही इजाफा नहीं हुआ है, बल्कि पत्नी व पुत्र कर्ज में भी दबे हैं।

By Sandeep ChoureyEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 02:05 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 02:05 PM (IST)
CG : पांच साल में 89 लाख रुपए बढ़ी गृहमंत्री पैकरा की संपत्ति
CG : पांच साल में 89 लाख रुपए बढ़ी गृहमंत्री पैकरा की संपत्ति

अंबिकापुर। प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा की संपत्ति पांच वर्षों 83 लाख और पुत्र लवकेश पैकरा की संपत्ति 89 लाख रुपए बढ़ी है। इस अवधि में पत्नी व पुत्र पर कर्जा भी बढ़ा है। पत्नी पर 2.65 करोड़ व पुत्र पर 2.85 करोड़ रुपए का कर्जा है, जो उन्होंने कोल्ड स्टोरेज सहित दूसरी परिसंपत्तियों को खड़ा करने के लिए लिया है।

loksabha election banner

वर्ष 2013 के चुनाव के शपथ पत्र में पैकरा ने 19.96 लाख रुपए चल व 1.16 करोड़ की अचल संपत्ति थी। पांच वर्षों में उनकी चल संपत्ति बढ़कर 97.38 लाख व अचल संपत्ति 1.28 करोड़ हो गई है। गृहमंत्री के पुत्र लवकेश के पास 2013 में 29.76 लाख चल व 14.64 लाख अचल कुल 44.40 लाख की संपत्ति थी, जो बीते पांच वर्षो में बढ़कर 1.27 करोड़ से भी अधिक हो गई है।

गृहमंत्री व उनके पुत्र के अलावा गृहमंत्री की धर्मपत्नी शशिकला की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। वर्ष 2013 में गृहमंत्री की पत्नी के नाम 54.57 लाख की चल व 74.61 लाख की अचल कुल 1.29 करोड़ की संपत्ति अब बढ़ चुकी है। वर्तमान में उनके पास चल व अचल मिलाकर 1.50 करोड़ की संपत्ति है, जो पांच वर्षों में 21 लाख रुपए बढ़ गई है।

गृहमंत्री के एक और पुत्र ईश्वर के नाम वर्ष 2013 में लगभग 13 लाख की संपत्ति थी, जो इस चुनाव में बढ़कर लगभग 24.39 लाख रुपए हो गई है। गृहमंत्री की आश्रित पिंकी के पास 12.79 लाख की चल व 11 लाख की अचल संपत्ति है।

पिछले पांच वर्षों में गृहमंत्री, उनकी पत्नी व पुत्र की संपत्ति में ही इजाफा नहीं हुआ है, बल्कि पत्नी व पुत्र कर्ज में भी दबे हैं। गृहमंत्री पर 57.24 लाख रुपए का कर्ज है। उनकी पत्नी के पर 2.65 करोड़ व पुत्र लवकेश पैकरा पर 2.85 करोड़ का कर्ज है। कोल्ड स्टोरेज के लिए भी पत्नी व पुत्र द्वारा कर्ज लिए जाने का उल्लेख विधानसभा आम निर्वाचन के लिए भरे गए शपथ पत्र में दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.