विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ में हार के बाद भी डॉ. अनिल जैन पर भाजपा ने जताया भरोसा

By Hemant UpadhyayEdited By:
Published: Wed, 26 Dec 2018 10:55 PM (IST)

छत्‍तीसगढ़ में 15 साल सरकार के बाद भाजपा विधानसभा चुनाव में 15 सीट पर सिमट गई।

छत्‍तीसगढ़ में हार के बाद भी डॉ. अनिल जैन पर भाजपा ने जताया भरोसा
छत्‍तीसगढ़ में हार के बाद भी डॉ. अनिल जैन पर भाजपा ने जताया भरोसा

रायपुर। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के लिए डॉ अनिल जैन को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अस्र्ण सिंह ने डॉ जैन की नियुक्ति का आदेश जारी किया। भाजपा ने 18 राज्यों के प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारी की घोषणा की है। छत्तीगसढ़ के विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी केंद्रीय संगठन ने डॉ जैन पर भरोसा जताया है।

विधानसभा चुनाव में भी अनिल जैन प्रदेश प्रभारी थे और भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। 15 साल सत्ता में रहने के बाद भाजपा के सिर्फ 15 विधायक ही सदन पहुंच पाए हैं।

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव में संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाने के अभियान में अनिल जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसको देखते हुए केंद्रीय संगठन ने किसी नए प्रभारी की जगह अनिल जैन को लोकसभा की जिम्मेदारी दी है।

भाजपा के आला नेताओं ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अब तक महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की बैठक हो चुकी है। जनवरी और फरवरी के लिए युवा मोर्चा को टार्गेट दिया गया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान जब प्रभारी थे, तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी।