Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • chhattisgarh
LIVE BLOG

Chhattisgarh Election Results 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर, रुझानों में भाजपा बहुमत के पार; CM भूपेश बघेल पाटन से जीते

Chhattisgarh Election Results 2023 News Updates छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों के नतीजे रविवार को घोषित किए गए। यहां चुनावी अनुमानों से आगे निकलते हुए भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगभग दो तिहाई बहुमत से सत्ता में वापसी की है।

By Abhishek TiwariWed, 06 Dec 2023 01:36 PM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, रायपुर। Chhattisgarh Assembly Election Results 2023 Live : भाजपा ने अगले लोकसभा चुनाव से पहले हिंदी पट्टी के तीन बड़े राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत हासिल की है। इससे 2024 के महासंग्राम के लिए पार्टी की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है। छत्तीसगढ़ में चुनावी अनुमानों से आगे निकलते हुए भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगभग दो तिहाई बहुमत से सत्ता में वापसी की है।

90 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा को 54, कांग्रेस को 35 और अन्य को एक सीट पर जीत मिली है। 

Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav Results 2023 Live News Updates:

3 Dec 20237:37:23 PM
देश का युवा सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है: PM मोदी

भाजपा मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव नतीजों ने एक और बात स्पष्ट की है। देश का युवा सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है। जहां भी सरकारों ने युवाओं के खिलाफ काम किया है, वो सरकारें सत्ता से बाहर हुई हैं।चाहे राजस्थान हो, छत्तीसगढ़ हो, या तेलंगाना हो... ये सारी सरकारें पेपर लीक और भर्ती घोटालों के आरोपों में घिरी हुई थीं। परिणाम ये हुआ कि इन तीनों ही राज्यों में सत्ता में बैठे दल अब सरकार से बाहर हैं।

3 Dec 20236:35:08 PM
Ambikapur TS BABA डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पीछे

 चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक अंबिकापुर विधानसभा सीट से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव 13वें राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद 9127 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां से भाजपा उम्मीदवार राजेश अग्रवाल को 65 हजार 396 वोट मिले हैं।

3 Dec 20236:00:37 PM
धमतरी से कांग्रेस प्रत्याशी जीते।

 धमतरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ओंकार साहू 2644 वोट से जीते।

3 Dec 20235:48:29 PM
भूपेश बघेल के कई मंत्री चुनाव हारे

 दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में 15 वां राउंड में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कुल 63484 एवं भाजपा के ललित चंद्राकर को 78576 वोट मिले। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 15 हजार 92 वोटों से पीछे हैं। भिलाई नगर विधान सभा क्षेत्र में 11 वां राउंड में कांग्रेस देवेंद्र यादव 53,957 एवं पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को 52704 मत मिला। विधायक देवेंद्र यादव
1253 वोट से जीत गए।

3 Dec 20235:26:26 PM
पाटन से जीते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दुर्ग जिले के पाटन विधान सभा क्षेत्र में 17वे राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस को 94,847 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल को 75304 वोट मिले। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 हजार 543 वोट से जीते।

3 Dec 20234:53:42 PM
CG Chunav Results 2023 Live: अहिवारा से भाजपा के डोमनलाल आगे

अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के डोमनलाल कोर्सेवाडा 21 हजार 758 वोट से आगे चल रहे हैं। 16वें राउंड की गिनती के बाद उन्हें 82,954 वोट और कांग्रेस के निर्मल कोसरे को 61196 वोट मिले हैं।

3 Dec 20234:41:50 PM
CG Assembly Election Result 2023 Live: भाजपा 55 और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, अभी तक भाजपा 55 और कांग्रेस 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

कुल सीटें- 90
बहुमत का आंकड़ा- 46

दोपहर 4.40 बजे तक के आंकड़े

3 Dec 20234:35:45 PM
CG Chunav Results 2023 Live: पाटन में 16 राउंड पूरे, सीएम की बढ़त 17 हजार के पार

दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में 16वें राउंड की गिनती के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस को 86,691 वोट मिले। वहीं, भाजपा प्रत्याशी एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल को 68,924 वोट मिले। अब तक की गिनती के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 हजार 767 वोट से आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20234:29:30 PM
CG Chunav Results 2023 Live: मुख्यमंत्री भूपेश की बड़ी बढ़त, गृहमंत्री ताम्रध्वज लगातार पिछड़ रहे

दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में 15वें राउंड की गिनती के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16,145 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक की गिनती में सीएम को 81072 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल को 64927 वोट मिले। वहीं, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को दसवें राउंड के बाद कुल कुल 40131 और भाजपा के ललित चंद्राकर को 52877 वोट मिले है। इस तरह से अब तक की गिनती में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 12 हजार 746 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

3 Dec 20234:12:21 PM
CG Chunav Results 2023 Live: अहिवारा से भाजपा के डोमनलाल आगे

12वें राउंड की गिनती के बाद अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के डोमनलाल कोर्सेवाडा 12 हजार 703 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक की गिनती में 61674 वोट मिले जबकि कांग्रेस के निर्मल कोसरे को 48971 वोट मिले है।

3 Dec 20233:55:38 PM
CG Chunav Results 2023 Live: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 11 हजार वोटों से पीछे

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आठवें राउंड की गिनती के बाद प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 11 हजार 725 वोटों से पीछे चल रहे हैं। अब तक की गिनती में ताम्रध्वज साहू को 33,066 और भाजपा के ललित चंद्राकर को 43686 वोट मिले हैं। इसी तरह नौवें राउंड के बाद ताम्रध्वज साहू को कुल 36,290 और ललित चंद्राकर को 48,015 वोट मिले थे।

3 Dec 20233:52:43 PM
CG Chunav Results 2023 Live: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बनाई बड़ी बढ़त, 13 से ज्यादा वोटों से आगे

दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में 13वें राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 13,989 वोटों से बढ़त बना ली है। अब तक की गिनती के बाद भूपेश बघेल को 71077 वोट और भाजपा प्रत्याशी एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल को 57,088 वोट मिले।

3 Dec 20233:39:39 PM
CG Chunav Results 2023 Live: दुर्ग शहर से भाजपा के गजेंद्र यादव आगे

17वें रांउड के बाद दुर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के अरुण वोरा को 20,542 वोट और भाजपा के गजेंद्र यादव को 47,394 मत मिले। इस सीट पर गजेंद्र यादव 29037 वोटों से आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20233:38:42 PM
Chhattisgarh Election Result 2023 Live: वैशाली नगर से भाजपा के रिकेश सेन आगे

वैशाली नगर विधानसभा में 11वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार रिकेश सेन 29,037 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक कांग्रेस के मुकेश चंद्राकर को 33,558 वोट और भाजपा से रिकेश सेन को 62595 मत मिले हैं।

3 Dec 20233:35:55 PM
CG Assembly Election Result 2023 Live: भिलाई नगर से कांग्रेस आगे

अभी तक की गिनती में भिलाई नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के देवेंद्र यादव 2966 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के देवेंद्र यादव को 35400 और भाजपा के प्रेमप्रकाश पांडेय 32,434 वोट मिले।

3 Dec 20233:33:48 PM
CG Chunav Results 2023 Live: अहिवारा से भाजपा के डोमनलाल आगे

11वें राउंड की गिनती के बाद अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार डोमनलाल कोर्सेवाडा को 56676 वोट और कांग्रेस के निर्मल कोसरे को 45530 वोट मिले। अब तक की गिनती के बाद डोमनलाल 11 हजार 146 वोट से आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20233:31:58 PM
CG Assembly Election Result 2023 Live: सीएम भूपेश बघेल 10996 वोटों से आगे

दुर्ग जिले के पाटन विधान सभा क्षेत्र में 12वें राउंड की गिनती के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 64522 वोट मिले। वहीं, भाजपा प्रत्याशी एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल को 53,526 वोट मिले। अभी तक की गिनती के बाद भूपेश बघेल 10996 वोटों से आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20233:29:25 PM
CG Chunav Results 2023 Live: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 11 हजार 725 वोटों से पीछे

 दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के आठवें राउंड में प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को 33,066 और भाजपा के ललित चंद्राकर को 43686 वोट मिले। इसी तरह नौंवे राउंड में ताम्रध्वज साहू को कुल 36,290, ललित चंद्राकर को 48,015 वोट मिले। इस तरह अभी तक की गिनती में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 11 हजार 725 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

3 Dec 20233:24:20 PM
CG Assembly Election Result 2023 Live: चुनाव आयोग के रुझानों में BJP बहुमत के पार

चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ विधानसभा परिणाम-2023

भाजपा-53
कांग्रेस-35
अन्य-2
कुल सीटें- 90
बहुमत का आंकड़ा- 46

दोपहर 3.25 बजे तक के आंकड़े

3 Dec 20233:06:55 PM
CG Chunav Results 2023 Live: भिलाई नगर से कांग्रेस के देवेंद्र यादव आगे

भिलाई नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव 2966 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक की गिनती में कांग्रेस के देवेंद्र यादव को 35400 और भाजपा के प्रेमप्रकाश पांडेय को 32, 434 वोट मिले हैं।

3 Dec 20233:04:52 PM
Chhattisgarh Chunav Results 2023 Live: अहिवारा से भाजपा के डोमन लाल आगे

11वें राउंड की गिनती के बाद अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डोमन लाल कोर्सेवाडा 11 हजार 146 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा के डोमन लाल कोर्सेवाडा को 56676 वोट और कांग्रेस के निर्मल कोसरे को 45530 वोट मिले।

3 Dec 20233:01:28 PM
Chhattisgarh Election Result 2023 Live: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 हजार वोटों से आगे

 दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में 11वें राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (कांग्रेस) ने 58974 वोट पाए। वहीं भाजपा प्रत्याशी एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल को 48962 वोट मिले। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी 10 हजार 12 वोट से आगे चल रहे हैं।

3 Dec 20232:50:06 PM
CG Chunav Results 2023 Live: पाटन में CM भूपेश बघेल सात हजार ज्यादा वोटों से आगे

अब तक की गिनती में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (कांग्रेस) 52,799 और भाजपा के विजय बघेल को 45,328 वोट मिले हैं। दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में दसवें राउंड की गिनती के बाद भूपेश बघेल 7471 वोट से आगे चल रहे हैं। इससे पहले नौवें राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5598 वोट से आगे, आठवें राउंड में 4401 वोट से आगे, छठवें राउंड में 2470 वोट से आगे थे।

3 Dec 20232:42:45 PM
Chhattisgarh Election Result 2023 Live: BJP 54 और कांग्रेस 34 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ विधानसभा रिजल्ट-2023

भाजपा-54
कांग्रेस-34
अन्य-2
कुल सीटें- 90
बहुमत का आंकड़ा- 46

दोपहर 3.20 बजे तक के आंकड़े

Also Read-

  • Chhattisgarh CM Candidate: छत्तीसगढ़ में किसको सीएम बनाएगी भाजपा? दावेदारों में रमन सिंह के अलावा ये नाम हैं आगे
3 Dec 20232:19:09 PM
Chhattisgarh Election Result 2023 Live: भाजपा ने 55 सीटों पर बनाई बढ़त

 चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ विधानसभा परिणाम-2023

भाजपा-55
कांग्रेस-32
अन्य-3
कुल सीटें- 90
बहुमत 46

दोपहर 02 .17 बजे तक के आंकड़े

3 Dec 20231:35:37 PM
Chhattisgarh Election Result 2023 Live: अंबिकापुर से BJP के राजेश अग्रवाल आगे

तीसरे राउंड की गिनती के बाद टीएस सिंह देव अंबिकापुर से भारतीय जनता पार्टी के राजेश अग्रवाल से 366 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, तीसरे राउंड की गिनती के बाद ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण सीट से बीजेपी के ललित चंद्राकर से 5123 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

3 Dec 20231:33:37 PM
CG Assembly Election Result 2023 Live: डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पीछे

 छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के 13 में से नौ मंत्री विधानसभा चुनाव में रविवार को शुरुआती दौर की गिनती के बाद पीछे चल रहे हैं। उनमें उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हैं। ये दोनों प्रमुख नेता वर्ष 2018 के चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे और राज्य इकाई के प्रमुख दीपक बैज शामिल थे।

3 Dec 20231:28:12 PM
CG Chunav Results 2023 Live: देश को एक धागे में बांधते हैं PM मोदी- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

 केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "पिछले कई साल से पीएम मोदी ने जो भी नई पहल की उसमें वोट की राजनीति से ऊपर उठकर फैसला लोगों के विवेक पर छोड़ दिया... हमने सुविधा भी दी, सम्मान भी दिया, सुरक्षा भी दी, स्वच्छता भी दी, स्वास्थ्य भी दिया। इस चुनाव से एक बार फिर साबित हो गया कि पीएम मोदी वो नाम है जो देश को एक धागे में बांधता है।"

3 Dec 20231:21:57 PM
Chhattisgarh Election Result 2023 Live: पिछड़ रही कांग्रेस

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ विधानसभा परिणाम-2023

भाजपा-54
कांग्रेस-33
अन्य-3
कुल सीटें
90
बहुमत 46
दोपहर 01.40 बजे तक के आंकड़े

3 Dec 20231:19:15 PM
CG Chunav Results 2023 Live: दिल्ली BJP कार्यालय पर जश्न करते कार्यकर्ता

 दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के कार्यकर्ता जश्न मनाकर चुनावों की जीत पर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में जश्न करते भाजपा के कार्यकर्ताhttps://t.co/ipWpzT2vg5 pic.twitter.com/eDvzuroJ4o

— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) December 3, 2023
3 Dec 20231:09:03 PM
CG Assembly Election Result 2023 Live: मुंगेली से BJP के पुन्नूलाल मोहले 4924 वोटों से आगे

 मुंगेली विधानसभा (बिलासपुर) 10वें राउंड के बाद बीजेपी के उम्मीदवार पुन्नूलाल मोहले 4924 से वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी पीछे हो रहे हैं।

3 Dec 202312:52:55 PM
CG Chunav Results 2023 Live: मुंगेली से बीजेपी के पुन्नूलाल मोहले आगे

मुंगेली विधानसभा (बिलासपुर) 8वें राउंड के बाद बीजेपी के पुन्नूलाल मोहले 3600 से ज्यादा मत से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी पीछे हो गए हैं।

3 Dec 202312:42:01 PM
Chhattisgarh Assembly Election Result 2023 Live: भाजपा ने किया बहुमत का आंकड़ा पार

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ विधानसभा रिजल्ट 2023-

भाजपा-53
कांग्रेस-35
अन्य-2
कुल सीटें
90
बहुमत 46

/
दोपहर 12.55 बजे तक के आंकड़े

3 Dec 202312:29:07 PM
CG Chunav Results 2023 Live: कांग्रेस उम्मीदवार टीएस सिंहदेव पीछे

छत्तीसगढ़ की अंबिकापुर विधानसभा सीट से अभी तक के रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार टीएस सिंहदेव 1623 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा के राजेश अग्रवाल लगातार बढ़त बना रहे हैं। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिणाम- 2023
भाजपा-53
कांग्रेस-34
अन्य-3
कुल सीटें
90
बहुमत 46
दोपहर 01.10 बजे तक के आंकड़े

3 Dec 202312:14:21 PM
CG Assembly Election Result 2023 Live: रुझानों में BJP बहुमत के पार

चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक के रुझानों में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं पाटन सीटे से काफी देर तक पीछे चलने के बाद सीएम भूपेश बघेल फिर से बढ़त बना ली है। वह 164 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल चल रहे हैं। इस सीट पर चाचा-भतीजा (भूपेश बघेल और विजय बघेल) के बीच टाइट फाइट देखने को मिल रही है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिणाम- 2023
भाजपा-53
कांग्रेस-35
अन्य-2
कुल सीटें
90
बहुमत 46
दोपहर 12.10 बजे तक के आंकड़े

3 Dec 202312:04:44 PM
CG Assembly Election Result 2023 Live: छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर

 चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक के रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिणाम- 2023
भाजपा-52
कांग्रेस-36
अन्य-2
कुल सीटें
90
बहुमत 46
दोपहर 12 बजे तक के आंकड़े

3 Dec 202311:53:14 AM
CG Assembly Election Result 2023 Live: रुझानों में BJP को बहुमत

 चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा रिजल्ट- 2023
भाजपा-50
कांग्रेस-38
अन्य-2
कुल सीटें
90
बहुमत 46
सुबह 11.50 बजे तक के आंकड़े

3 Dec 202311:41:25 AM
CG Assembly Election Result 2023 Live: भूपेश बघेल फिर पिछड़े, BJP उम्मीदवार विजय ने बनाई बढ़त

छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग के अभी तक के रुझानों में सीएम भूपेश बघेल सहित कई बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं।

विधानसभा क्षेत्र 62 - पाटन (छत्तीसगढ़)
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (कांग्रेस) 400 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
विजय बघेल(भाजपा ) 407 वोटों से आगे चल रहे हैं।

/

3 Dec 202311:26:28 AM
CG Chunav Results 2023 Live: चुनाव आयोग के रुझानों में BJP को मिला बहुमत

 चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, राज्य में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिणाम- 2023
भाजपा-48
कांग्रेस-38
अन्य-1
कुल सीटें
90
बहुमत 46

/

दोपहर 11.30 बजे तक के आंकड़े

3 Dec 202311:17:45 AM
Chhattisgarh Election Result 2023 Live: छत्तीसगढ़ में बनाएंगे सरकार, बीजेपी का दावा

 शुरुआती रुझानों में बढ़त से उत्साहित भाजपा ने छत्तीसगढ़ में जीत और सरकार बनाने का दावा किया है। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा, "भाजपा ने किया छत्तीसगढ़ का कायाकल्प, देश में फिर एक बार, भाजपा की मोदी सरकार बनेगी।

भाजपा ने किया छत्तीसगढ़ का कायाकल्प

देश में फिर एक बार
भाजपा की मोदी सरकार pic.twitter.com/u8ScQyBgJ8

— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) December 3, 2023
3 Dec 202311:04:38 AM
CG Chunav Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर

 छत्तीसगढ़ विधानसभा परिणाम- 2023
भाजपा-50
कांग्रेस-38
अन्य-2
कुल सीटें
90
बहुमत 46

दोपहर 11.15 बजे तक के आंकड़े

3 Dec 202310:55:07 AM
CG Assembly Election Result 2023 Live: शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत

 
छत्तीसगढ़ विधानसभा रिजल्ट 2023
भाजपा-47
कांग्रेस-41
अन्य-2
कुल सीटें
90
बहुमत 46

/

दोपहर 11 बजे तक के आंकड़े

3 Dec 202310:46:03 AM
CG Chunav Results 2023 Live: कोटा विधानसभा से भाजपा आगे

तीसरे राउंड के बाद कुल मतगणना का परिणाम

विधानसभा क्रमांक 25
कोटा विधानसभा

भाजपा 13221
कांग्रेस 9419
जेसीसीजे 1717
बढ़त - भाजपा 3802 वोट से

3 Dec 202310:40:14 AM
Chhattisgarh Election Result 2023 Live:छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव- 2023

भाजपा-49
कांग्रेस-39
अन्य-2
कुल सीटें
90
बहुमत का आंकड़ा 46

आंकड़े सुबह 10.40 बजे तक के हैं।

3 Dec 202310:30:27 AM
CG Assembly Election Result 2023 Live: शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर

 छत्तीसगढ़ इलेक्शन रिजल्ट 2023

भाजपा-48
कांग्रेस-44
अन्य-2
कुल सीटें
90
बहुमत का आंकड़ा- 46

/
यह आंकड़े सुबह 10.30 बजे तक के हैं।

3 Dec 202310:21:56 AM
CG Chunav Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ में कौन आगे/कौन पीछे?

 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

भाजपा-43
कांग्रेस-46
अन्य-1
कुल सीटें
90
बहुमत 46
यह आंकड़े सुबह 10.10 बजे तक के हैं।

3 Dec 202310:13:04 AM
CG Chunav Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ में बीच कांटे की टक्कर

 छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस 44 सीटों पर और बीजेपी 44 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दो सीट पर अन्य उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

3 Dec 202310:10:15 AM
Chhattisgarh Election Results 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर

 छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा 46 सीटों पर और कांग्रेस 42 सीटों पर आगे चल रही है जबकि दो सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

3 Dec 202310:05:36 AM
Chhattisgarh Election Result 2023 Live: छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर

 छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस दोनों 44 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि दो सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

3 Dec 202310:02:00 AM
Chhattisgarh Assembly Election Result 2023 Live: छत्तीसगढ़ में कौन आगे/कौन पीछे?

 छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। अभी तक के रुझानों में भाजपा ने बहुमत के आंकड़ों को छू लिया है। भाजपा 46 और कांग्रेस 42 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 20239:45:39 AM
Chhattisgarh Results 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर

 छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है। राज्य में भाजपा 44 और कांग्रेस 44 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

3 Dec 20239:42:17 AM
CG Assembly Election Result 2023 Live: छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर

 छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है। राज्य में भाजपा 45 और कांग्रेस 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

3 Dec 20239:39:33 AM
CG Chunav Results 2023 Live: कौन आगे/कौन पीछे?

 अंतागढ़ विधानसभा-

भाजपा 610 विक्रम उसेंडी
कांग्रेस 72 रूपसिंग
निर्दलीय- 205 मंतूराम पवार
निर्दलीय 36 अनूप नाग

भाजपा: नारायणपुर डाक मत 280 से आगे
कांकेर भानुप्रतापपुर से कांग्रेस आगे

3 Dec 20239:35:14 AM
CG Assembly Election Result 2023 Live: शुरुआती रुझान में कांग्रेस को बढ़त

 रायपुर। मतगणना के पहले घंटे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को प्रारंभिक रुझान में बढ़त मिलती दिख रही है। इस समय 90 सीटों में से 48 सीट में कांग्रेस और 40 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है जबकि 02 सीटों पर अन्य बढ़त बनाए हुए हैं। अभी ईवीएम की गिनती चल रही है।

3 Dec 20239:23:23 AM
Chhattisgarh Chunav Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कौन आगे/कौन पीछे?

 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलते दिख रहा है। पार्टी राज्य की 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि बीजेपी 38 सीटों पर आगे चल रही है। 

3 Dec 20239:15:56 AM
Chhattisgarh Chunav Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर

छत्तीसगढ़ में अभी तक के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस 37 जबकि भाजपा 38 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 20239:07:31 AM
CG Assembly Election Result 2023 Live: छत्तीसगढ़ में कौन आगे/कौन पीछे?

 चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक राज्य में किसी प्रत्याशी को जीत नहीं मिली है। सभी सीटों पर मतगणना जारी है। वहीं, एक सीट पर भाजपा आगे चल रही है। 

/

3 Dec 20239:01:16 AM
CG Chunav Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को मिला बहुमत

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। पार्टी 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 20238:54:26 AM
Chhattisgarh Election Result 2023 Live: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, भाजपा 25 सीटों पर

 शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी लीड ले ली है। पार्टी 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 20238:48:47 AM
CG Assembly Election Result 2023 Live: रुझानों में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, भाजपा 30 सीटों पर आगे

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 20238:47:09 AM
CG Assembly Election Result 2023 Live: क्या है बहुमत का आंकड़ा?

छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ है। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।

3 Dec 20238:42:14 AM
CG Chunav Results 2023 Live: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने बढ़त बना ली है। पार्टी 36 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा ने 32 सीटों पर बढ़त बनाई है।

3 Dec 20238:37:06 AM
CG Election Result 2023 Live: शुरुआती रुझानों में भूपेश बघेल पीछे, भाजपा प्रत्याशी ने बनाई बढ़त

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं। हालांकि यह शुरुआती रुझान हैं। इनसे किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है।

3 Dec 20238:31:17 AM
Chhattisgarh Election Result 2023 Live: शुरुआती रुझानों में कौन आगे/कौन पीछे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। कांग्रेस राज्य में 29 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी ने 30 सीटों पर बढ़त बनाई है।

3 Dec 20238:22:43 AM
Chhattisgarh Chunav Results 2023 Live: भूपेश बघेल बोले- आज जनादेश का दिन, सभी प्रत्याशियों को शुभकाम

चुनावी नतीजों से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "आज जनादेश का दिन है। जनता जनार्दन को प्रणाम। सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं।"

छत्तीसगढ़ के निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, "आज जनादेश का दिन है। सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं। " pic.twitter.com/qk9QiiQj4Q

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
3 Dec 20238:20:07 AM
CG Chunav Results 2023 Live: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त, बीजेपी 25 सीटों पर आगे

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी ने 25 सीटों पर बढ़त बनाई है।

3 Dec 20238:17:42 AM
CG Assembly Election Result 2023 Live: शुरुआती रुझानों में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

शुरुआती रुझानों में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही पार्टियों ने 17-17 सीटों पर बढ़त बनाई है।

3 Dec 20238:13:38 AM
Chhattisgarh Assembly Election Result 2023 Live: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त, बीजेपी 8 सीटो

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त और बीजेपी 8 सीटों पर आगे चल रही है।

3 Dec 20238:09:57 AM
Chhattisgarh Election Result 2023 Live: कांग्रेस का दावा, राज्य में 75 जाएगी पार्टी

चुनाव परिणाम पर छत्तीसगढ़ के मंत्री और कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा कि राज्य में हमने 75 पार जाने का नारा लेकर काम किया है तो हम 75 पार जाएंगे और हमारी सरकार पूरी मजबूती से यहां बनेगी।

3 Dec 20238:06:25 AM
Chhattisgarh Chunav Results 2023 Live: क्या कांग्रेस दोहरा सकती है 2018 की जीत?

कांग्रेस आदिवासी राज्य में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश करेगी, जबकि भाजपा, जिसने 15 साल तक छत्तीसगढ़ पर शासन किया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली "सत्ता विरोधी लहर" पर सवार होकर वापसी की उम्मीद कर रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर 76.31 फीसदी मतदान हुआ है।

3 Dec 20238:02:26 AM
CG Chunav Results 2023 Live: वोटों की गिनती शुरू

90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कुछ देर में शुरुआती चुनावी रुझान सामने आने लगेंगे।

3 Dec 20237:33:35 AM
CG Hindi Samachar: कोंडागांव की दोनों सीटें जीतेंगे- बीजेपी

छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती से पहले कोंडागांव से बीजेपी उम्मीदवार लता उसेंडी का कहना है कि हमें पूरा भरोसा है कि हम कोंडागांव की दोनों सीटें जीतेंगे। हर कोई नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हमें पूरा भरोसा है कि जनता और उनका आशीर्वाद हमारे साथ है। जनता वर्तमान कांग्रेस सरकार से थक चुकी है।

#WATCH | Chhattisgarh | Ahead of the counting of votes, BJP candidate from Kondagaon, Lata Usendi says, "BJP is confident that we will win both seats of Kondagaon...Everyone is eagerly waiting for the results. We are very confident that public and their blessings are with… pic.twitter.com/EWI2sBdtd0

— ANI (@ANI) December 3, 2023
3 Dec 20237:22:38 AM
CG Chunav Result 2023: नतीजे से पहले दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर छोड़े जा रहे पटाखे

90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में सत्ता पर काबिज कांग्रेस अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि चुनावी नतीजे से पहले दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे छोड़े जा रहे हैं।

3 Dec 20237:12:52 AM
CG Result 2023: राज्य में बीजेपी जीतेगी 42-55 सीटें- रमन सिंह

90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कुछ देर में वोटों की गिनती शुरू होगी। इससे पहले बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि भाजपा राज्य में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। राज्य में हमारी 42-55 सीटें होंगी।

#WATCH | Counting of votes today in the 90-member Chhattisgarh Assembly, BJP leader & former CM Raman Singh says, "BJP will make government with clear majority in the state. We will 42-55 seats in the state." pic.twitter.com/PuixbxFCzu

— ANI (@ANI) December 3, 2023
3 Dec 20237:08:36 AM
CG Result 2023: कोनी में मतगणना की तैयारी शुरू, स्ट्रांग रूम पहुंचने लगे कार्यकर्ता

 बिलासपुर के छह विधानसभा सीटों में हुए चुनाव के मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। आज रविवार सुबह से मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में भारी पुलिस बल तैनात है। चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके लिए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मतगणना स्थल पहुंचने लगे हैं। कार्यकर्ता मतगणना काउंटर के अंदर बैठकर मतगणना पर नजर रखेंगे। इससे पहले चुनावी परिणाम को लेकर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की धड़कनें भी तेज हो गई हैं।

3 Dec 20237:04:57 AM
CG Hindi Samachar: इंतजार खत्म, थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना

छत्तीसगढ़ के रायपुर में मतगणना केंद्र पर तैयारियां चल रही हैं, जहां विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती कुछ देर में शुरू होगी।

#WATCH | Chhattisgarh: Preparations underway at the counting centre in Raipur where the counting of votes for the Assembly Elections will begin shortly. pic.twitter.com/nBI8Nkt13f

— ANI (@ANI) December 3, 2023
3 Dec 20236:53:30 AM
CG Chunav Result 2023: छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को किया रिजेक्ट- बीजेपी

विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। वोटों की गिनती पर छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस घबराई हुई है। जब भी कांग्रेस हारने वाली होती है या हारती है तो आरोप लगाती है। कभी ईवीएम मशीन पर सवाल उठाते हैं तो कभी संविधान बदलने की बात करते हैं, कभी कुछ और बात करते हैं, ये बताता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव हारने वाली है। वास्तव में छत्तीसगढ़ की जनता ने इन्हें रिजेक्ट कर दिया है।

#WATCH Bilaspur, Chhattisgarh: On the counting of votes, BJP leader Chhattisgarh BJP President Arun Sao says, "The Congress party is scared & nervous. Whenever Congress is about to lose or lose, it blames the EVMs and sometimes it blames the Constitution... Congress party is… pic.twitter.com/d6EbdBa9ii

— ANI (@ANI) December 3, 2023
3 Dec 20236:42:58 AM
CG Result 2023: किसके सिर ताज, परिणाम आज

 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर देशभर की नजरें हैं। इनमें से चार राज्यों में सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा, यह आज रविवार को परिणाम आने के साथ साफ हो जाएगा जबकि मिजोरम में मतगणना चार दिसंबर को होगी। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा व कांग्रेस के बीच ‘रिपीट’ और ‘डिफीट’ का मुकाबला है।

3 Dec 20236:29:55 AM
CG Result: नौ बजे से बढ़ेंगी प्रत्याशियों की धड़कनें, पांच बजते-बजते सरकार पर ठहरेगी घड़ी की सुई

विधानसभा चुनाव-2023 के परिणाम को लेकर न सिर्फ प्रत्याशियों बल्कि मतदाताओं के दिलों की धड़कनें भी बढ़ गई है। प्रदेशभर के लोगों को चुनाव परिणमों का बेसब्री से इंतजार हैं। आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी, वहीं एक घंटे बाद शुरूआती रूझान आने शुरू होंगे। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक शाम पांच बजे तक यह स्थिति लगभग तय हो जाएगी कि प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा निर्वाचन कार्यालय द्वारा पूरे 90 सीटों पर परिणाम जारी होने के बाद ही होगा।

3 Dec 20236:13:24 AM
Chhattisgarh Election Results News: हाइप्रोफाइल सीटों पर शाम तक तय होगी जीत-हार

90 विधानसभा सीटों में से हाइप्रोफाइल सीटों पर आज शाम तक जीत-हार की स्थिति लगभग साफ हो जाएगी। 48 सीटों पर चुनाव परिणामों की स्थिति शाम पांच बजे तक स्पष्ट होने की स्थिति में होगी। इन सीटों पर 12 से लेकर 19 चरण की गिनती होगी, वहीं बाकी 42 सीटों पर 20 से लेकर 24 चरणों में मतगणना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधायकी सीट पाटन में 18 राउंड, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की सीट राजनांदगांव में 16 राउंड की मतगणना होगी। बस्तर सहित आदिवासी क्षेत्र में 20 राउंड से कम मतगणना होगी। अन्य हाइप्रोफाइल सीट में मो. अकबर की सीट कर्वधा में 20 राउंड, रायपुर दक्षिण में 19 चरण में मतगणना होगी। प्रदेश में सबसे कम भिलाई व मनेंद्रगढ़ में 12 राउंड की मतगणना हैं, वहीं सबसे अधिक 24 राउंड की गणता जशपुर व मस्तूरी में हैं। ज्यादातर हाइप्रोफाइल सीटों पर शाम तक परिणाम लगभग तय हो जाएंगे।

3 Dec 20235:35:04 AM
CG Election Result 2023 Live: पूरी रात नींद रही दूर, बढ़ी रही प्रत्याशियों की दिल की धड़कनें...

आज चुनाव के नतीजे आने हैं। विधानसभा चुनाव परिणाम के पहले की रात प्रत्याशियों के लिए सबसे कठिन रही। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की रातें आंखों में ही कट गई,वहीं रातभर दिलों की धड़कनें बढ़ी रही। उनके लिए एक-एक पल भारी रहा। कोई समर्थकों के साथ देर रात तक आंकड़ों में उलझा रहा तो किसी ने परिवार के साथ चर्चा में ही रात काट दी। कोई भजन-भक्ति में लगा रहा तो कोई जीत-हार के गणित में उलझा रहा। कई क्षेत्रों में कांग्रेस-भाजपा के बड़े नेताओं का काफिला मतगणना स्थल के आस-पास दौरा करते रहा। इस बार मुकाबला कांटे का नजर आ रहा है। दोनों ही पार्टियां अपने बहुमत का दावा जरूर कर रही हैं, लेकिन उन्हें इस बात का डर भी है कि कहीं जीत का आंकड़ा बहुमत के आसपास पहुंचकर अटक न जाएं।

3 Dec 20234:59:08 AM
CG Chunav Result 2023: मतगणना की तैयारी के बीच सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर भी पुलिस की नजर

आज होने वाले विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच पुलिस की नजर सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर भी है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रभावित क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से नक्सलियों के मूवमेंट लगातार सामने आ रहा है। बता दें कि चुनाव से ठीक पहले नक्सलियों ने मानपुर के औंधी क्षेत्र के सरखेड़ा में भाजपा नेता की निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने अलग-अलग क्षेत्र में पर्चा भी फेंका था। वर्तमान में भी नक्सलियों की उपस्थिति क्षेत्र में होने की खबर है। आज से नक्सली पीएलजीए सप्ताह बनाने वाले है।

3 Dec 20234:20:47 AM
CG Result 2023: चलेगा 'कका' का जादू या दूर होगा 'चाऊर वाले बाबा' की पार्टी का वनवास

सरकार बनाने का दावा तो कांग्रेस-BJP दोनों ही पार्टिंया कर रही हैं, मगर वरिष्ठ नेताओं के अंदरूनी सर्वे के बाद आंकड़े ऊपर-नीचे भी होते रहे हैं। पिछली बार 2018 के चुनाव में भाजपा ने 65 पार का नारा दिया था और नतीजे उलट आए थे। कांग्रेस 68 सीटों के साथ जीतकर अब तक सारे चुनावी परिणामों के रिकार्ड तोड़ दी थी, भाजपा 15 साल की सत्ता से बेदखल होकर महज 15 सीटों पर ही सिमट गई थी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को पांच और बसपा को दो सीटें हासिल हुई थी। अब यह बात ईवीएम में कैद नतीजों से ही पता चल पाएगी कि इस चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यानी कका का जादू चलता है या फिर चाऊर वाले बाबा से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की पार्टी भाजपा का पांच साल का वनवास खत्म होगा।

3 Dec 20233:38:10 AM
CG Election Result 2023 Live: दीपक बैज बोले- भरोसा बरकरार, फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार

मतगणना से एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं,वहीं आने वाले 10 साल तक प्रदेश में भाजपा का कमल नहीं खिलेगा। 2023 में छत्तीसगढ़ और 2024 में देश में कांग्रेस की बड़ी जीत होगी। केंद्र से भाजपा की विदाई करने जनता तैयार है। मतदान के बाद मिले जनता के रुझान, एग्जिट पोल के रिपोर्ट और कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक से स्पष्ट हो गया है कि जनता ने कांग्रेस सरकार के कामों पर भरोसा किया है।

3 Dec 20232:43:15 AM
CG Election Result 2023: सरगुजा-बस्तर संभाग में कांग्रेस-BJP दोनों की साख दांव पर...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का जनादेश आज सबके सामने होगा। इस बार कांग्रेस-भाजपा दोनों ही पार्टियों के लिए सरगुजा और बस्तर संभाग चुनौतीपूर्ण है क्योंकि भाजपा को यहां अपना खाता खोलने और कांग्रेस को सभी सीटों पर बरकरार रहने की चुनौती है। पिछली बार बस्तर संभाग की 12 और सरगुजा संभाग की 14 सीटों पर केवल बस्तर की एक सीट पर भाजपा जीती थी, बाद में उप चुनाव होने से वह सीट भी भाजपा ने गंवा दी थी। अब देखना है कि इस चुनाव में भाजपा यहां अपना खाता खोल पाती है या फिर कांग्रेस के विधायक काबिज रहेंगे।

3 Dec 20231:56:25 AM
CG Chunav Result 2023: AICC से तीन पर्यवेक्षक नियुक्त, मतगणना को लेकर बैठाएंगे सांमजस्य

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) ने मतगणना को लेकर पदाधिकारियों व प्रत्याशियों में सांमजस्य बिठाने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस संबंध में एआइसीसी ने आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के अलावा पार्टी ने राजस्थान, तेलंगाना, मध्यप्रदेश में भी पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। छत्तीसगढ़ में अजय माकन, रमेश चेन्निथला व प्रीतम सिंह को जवाबदारी सौंपी गई है। तीन पदाधिकारी मतगणना के दिन प्रदेश में मौजूद रहेंगे।

3 Dec 20231:15:14 AM
CG Result 2023: अरुण साव बोले- भूपेश सरकार को अपने शासनकाल के कर्मों की सजा का डर सता रहा

विधानसभा चुनाव में 75 पार का दावा करने के कांग्रेस के दावे पर भाजपा ने कटाक्ष किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि चुनाव नतीजों के आने से पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं। इससे साफ हो चला है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ का विधानसभा चुनाव बुरी तरह हार रही है और भूपेश सरकार को अपने शासनकाल के कर्मों की सजा का डर सता रहा है। 75 पार का दावा करने वाले कांग्रेसियों को अब अपने उम्मीदवारों की बाड़बंदी की मशक्कत करनी पड़ रही है।

3 Dec 202312:38:46 AM
CG Result 2023: मतगणना संबंधी समस्या के लिए BJP मुख्यालय में कंट्रोल रूम

भाजपा ने विधानसभा चुनाव की मतगणना संबंधी किसी भी समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह कंट्रोल रूम तीन दिसंबर को सुबह छह बजे बजे से प्रारंभ हो जाएगा। इसमें सांसद सुनील सोनी, सांसद संतोष पांडेय, विजय शंकर मिश्रा, जेपी चंद्रवंशी, मोहन पवार, रजनीश शुक्ला के नाम शामिल हैं।

2 Dec 202311:41:11 PM
Chhattisgarh Election Results News: मतगणना के लिए निर्वाचन कार्यालय की ये हैं तैयारियां

1.प्रत्येक मतगणना केंद्रों में त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था।

2. मतगणना केंद्र के दरवाजे पर केंद्रीय पुलिस बल (सीएएफ) मौजूद रहेगा। मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

3. 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 90 आर्ब्जवर नियुक्त किए गए हैं।

4. किसी भी गणना अभिकर्ता को हाल में अपने मेज से अन्य मेज पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

5. मतगणना व सारणीकरण की सभी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी,सीसीटीवी कैमरे से होगी नजर।

6. मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी सभी मतदान केंद्रों की विवरणी तैयार करके चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे।

2 Dec 202311:03:00 PM
CG Election Result 2023 Live: आयोग की वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन पर देख सकेंगे मतगणना के परिणाम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि मतगणना के प्रत्येक चक्र (राउंड) के पूरा होने पर परिणाम को आनलाइन अपडेट किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने वेब आधारित एनकोर एप्लीकेशन तैयार किया है। इनेबलिंग कम्युनिकेशन आन रियल टाइम एनवायरमेंट) के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी मतगणना के प्रत्येक चक्र के बाद परिणामों को अद्यतन (अपडेट) करेंगे। इसके लिए https://results.eci.gov.in/ पर लाग इन करना होगा। इसके अलावा आयोग की वोटर हेल्प लाइन एप्लीकेशन पर भी निर्वाचन परिणामों को देखा जा सकता है।

2 Dec 202310:24:11 PM
CG Hindi Samachar: दो चरणों में हुआ था मतदान

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। वहीं, 30 नवंबर को इंडिया टीवी और CNX के एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। वहीं, ज्यादातर आंकड़ों में कांग्रेस पार्टी की पकड़ मजबूद दिख रही है।

2 Dec 202310:23:12 PM
CG Election Result 2023: मैदान में हैं ये पार्टियां

छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनावी मैदान में चार मुख्य दावेदार भाजपा, कांग्रेस, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हैं। अन्य क्षेत्रीय दल जैसे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी), हमर राज पार्टी (एचआरपी) और वामपंथी दल भी मुकाबले में हैं।

2 Dec 202310:05:08 PM
एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त
छत्तीसगढ़ में एग्जिट पोल ने भले ही कांग्रेस को बढ़त दिखाई है, मगर सीटों की संख्या कम होने से पार्टी के नेता काफी बेचैन हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस को औसतन 40 से 55 तक सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस अब भी 75 पार का दावा कर रही है। वहीं, भाजपा को 35 से 46 सीटें मिल सकती हैं। जबकि सरकार बनाने के लिए 46 सीटें चाहिए। 
2 Dec 20239:17:40 PM
CG Chunav Result 2023: मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हर स्तर पर पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना और सारणीकरण की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। इस दौरान किसी को भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या पान मसाला और सिगरेट के साथ मतगणना हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

2 Dec 20238:58:40 PM
CG Chunav Result 2023: 14 टेबलों पर होगी वोटों की गिनती

 हर चरण में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती 14 टेबलों पर की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, छह विधानसभा सीटों के लिए 21 टेबलों को मंजूरी दी गई, जिनमें पंडरिया, काकयोन, सारगढ़, मिलाइगर, कसडोल और मस्तपुर-सोनहत शामिल हैं।

2 Dec 20238:26:58 PM
CG Result 2023: मतगणना की सभी तैयारियां हुईं पूरी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटों की गिनती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में इसके लिए पर्याप्त अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सुबह 8 बजे से डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी, उसके 30 मिनट बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us