Move to Jagran APP

Chhattisgarh Election 2018 चुनावी रण में युवा योद्धाओं पर भारी पड़ी थी नारी शक्ति

पिछली बार चुनाव में गृहणियों ने राजनीति में मंजे योद्धाओं को परास्त किया था।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 06:55 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 06:55 PM (IST)
Chhattisgarh Election 2018 चुनावी रण में युवा योद्धाओं पर भारी पड़ी थी नारी शक्ति
Chhattisgarh Election 2018 चुनावी रण में युवा योद्धाओं पर भारी पड़ी थी नारी शक्ति

राजनांदगांव। साल 2013 के चुनाव में अजा वर्ग के लिए सुरक्षित डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र और अजजा के लिए रिजर्व मोहला- मानपुर में दो नारी शक्ति ने युवाओं को मात देकर इतिहास रचा था।

loksabha election banner

गृहणियों ने राजनीति में मंजे योद्धाओं को परास्त किया था। 58 साल की तेजकुंवर नेताम (कांग्रेस) ने अपने से उम्र में 30 साल छोटे 28 साल के भोजेश शाह (भाजपा) को पछाड़ा था। डोंगरगढ़ सीट पर भाजपा की सरोजनी बंजारे (35) ने कांग्रेस के डा. थानेश्वर पटिला (26) को दी थी मात।

दोनों सीटों पर मुकाबला इस कारण भी रोचक था क्योंकि बाकी प्रत्याशियों की उम्र भी जीतने वाली महिलाओं से कम ही थी। इस बार चुनाव मैदान में सबसे कम के दो युवा उतरे हैं। खुज्जी से कांग्रेस प्रत्याशी छन्‍नी साहू और डोंगरगढ़ से निर्दलीय उम्मीदवार युवराज सिरमौर 28-28 साल के हैं।

डोंगरगढ़ में 2013 के चुनाव में गृहणी सरोजनी और पेशे से दंत चिकित्सक डा. थानेश्वर के अलावा छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के प्रत्याशी रहे दिलीपकुमार कोसरे 32 साल के थे। निर्दलीय उम्मीदवारों में ओमप्रकाश कुर्रे 25 और विकास कुमार बंजारी 29 साल के थे। मुकाबला तो भाजपा और कांग्रेस में ही था। बाकी प्रत्याशियों ने अपनी सम्मानजनक उपस्थिति दर्ज नहीं करा पायी थी।

दोगुनी से भी ज्यादा उम्र
मोहला-मानपुर सीट पर साल 2013 का चुनाव उम्र के लिहाज से यादगार माना जा सकता है। जीतने वाली कांग्रेस की तेजकुंवर नेताम 58 साल की थी और पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं थीं। तब निकटतम प्रत्याशी रहे भाजपा भोजेश शाह महज 28 साल के थे। यानी उम्र में दोगुनी रही नेताम भारी पड़ीं थीं। तब रविंद्रकुमार ठाकुर गोंगपा 25 साल और सुरेखाबाई (शिवसेना) 28 साल की थी। इनके अलावा लालसाय मंडावी (सपा) 39 और नामदेव केराम (छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच) 34 वर्ष के थे। बसपा उम्मीदवार खगेश ठाकुर 33 साल की थीं।

करुणा सबसे बड़ी और छन्नी छोटी
इस बार के चुनाव में प्रमुख प्रत्याशियों में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी कांग्रेस की छन्नी साहू हैं। खुज्जी से उम्मीदवार छन्नी महज 28 साल की है। आयु में सबसे ज्यादा कांग्रेस से ही राजनांदगांव की प्रत्याशी करुणा शुक्ला (68) हैं। उनके सामने रमन सिंह 66 वर्ष के हैं। मोहला-मानपुर के प्रत्याशी इंद्रशाह मंडावी 56 साल के हैं। वहां भाजपा प्रत्याशी कंचनमाला भूआर्य 35 साल की हैं। खुज्जी में भाजपा उम्मीदवार हिरेंद्र साहू 44 और जकांछ के जनरैल सिंह भाटिया 54 साल के हैं।

डोंगरगांव में कांग्रेस के दलेश्वर (51) के सामने भाजपा के 48 साल के मधुसूदन यादव हैं। डोंगरगढ़ में कांग्रेस के भुनेश्वर बघेल 44 और भाजपा की सरोजनी बंजारे 40 की हैं। खैरागढ़ सीट पर भाजपा के कोमल जंघेल और कांग्रेस के गिरवर जंघेल दोनों 57-57 साल के हैं। तीसरे प्रमुख प्रत्याशी छजकां के देवव्रत सिंह की आयु 49 साल है।

ये हैं सबसे कम उम्र के
नाम आयु विस क्षेत्र
छन्नी साहू 28 खुज्जी
युवराज सिरमौर 28 राजनांदगांव
दीपक यादव 31 राजनांदगांव
अशोक वर्मा 32 डोंगरगांव
जितेंद्र साहू 33 डोंगरगांव
महावीर वर्मा 35 खैरागढ़
(सभी प्रत्याशी वर्तमान चुनाव के हैं)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.