Move to Jagran APP

Chhattisgarh Chunav 2018 जानिए पहले चरण के प्रत्याशियों के बारे में

Chhattisgarh Chunav 2018: यह भी दिलचस्प नहीं है कि पहले चरण के सबसे अमीर प्रत्याशियों में डॉ. रमन सिंह से देवव्रत सिंह और मोहन मरकाम आगे हैं। इनकम टैक्स सबसे ज्यादा डॉ. रमन सिंह जमा करते हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 01:17 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 01:17 PM (IST)
Chhattisgarh Chunav 2018 जानिए पहले चरण के प्रत्याशियों के बारे में

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की 18 सीटों के लिए सोमवार को मतदान जारी है। इस बीच यह जानना दिलचस्प है कि आज किन-किन प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होने वाली है। जानिए पहले चरण के प्रत्याशियों के बारे में खास जानकारी - 

loksabha election banner

- छत्तीसगढ़ इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म ने पहले चरण के 190 में से 187 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया। बस्तर और राजनांदगांव के आदिवासी क्षेत्र में हो रहे चुनाव में उम्मीदवारों की शिक्षा का विश्लेषण किया गया तो पता चला कि 12वीं पास 50, पोस्ट ग्रेज्यूएट 35 और आठवीं पास 31 उम्मीदवार मैदान में हैं। पांच उम्मीदवार सिर्फ शिक्षित हैं, तो 10 उम्मीदवार पाचवीं पास हैं।

- पहले चरण में 42 करोड़पति हैं, जिसमें कांग्रेस और भाजपा के 72 फीसदी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 40 फीसदी उम्मीदवार शामिल हैं। उम्मीदवारों की औसत संपत्ति एक करोड़ 42 लाख स्र्पए हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.90 करोड़ और भाजपा उम्मीदवारों की 2.12 करोड़ है।

- पहले चरण के सबसे अमीर नेताओं में डॉ रमन सिंह से देवव्रत सिंह और मोहन मरकाम आगे हैं। राजपरिवार के देवव्रत सबसे अमीर तो हैं, लेकिन इनकम टैक्स सबसे ज्यादा डॉ रमन जमा करते हैं। सबसे ज्यादा आयकर जमा करने वाले डॉ रमन सिंह के का मुकाबला सबसे कम आय वाली प्रतिमा वासनिक से है। वहीं सबसे ज्यादा संपत्ति वाले देवव्रत के खिलाफ महेश लोधी खैरागढ़ के मैदान में हैं। चुनावी मैदान में सबसे अमीर महिला उम्मीदवार दंतेवाड़ा के कांग्रेस नेता स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा हैं। देवती के पास नौ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। कोंटा से कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा के पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, लेकिन वे आयकर जमा नहीं करते हैं।

- पहले चरण के 187 में 15 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आठ फीसदी उम्मीदवारों ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं। इसमें रिश्वतखोरी, हत्या के प्रयास जैसा मामला दर्ज है। कांग्रेस के 39 फीसदी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 30 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पहले चरण में केवल एक विधानसभा जगदलपुर है,जहां तीन उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले हैं।

सबसे कम संपत्ति

प्रतिमा वासनिक (राजनांदगांव): 1200 रुपए

महेश लोधी-खैरागढ़: 2500 रुपए

डमस्र्धर कश्यप-चित्रकोट: 5000 रुपए

सबसे ज्यादा संपत्ति

देवव्रत सिंह (खैरागढ़): 119 करोड़ रुपए

मोहन मरकाम (कोंडागांव): 11 करोड़ रुपए

डॉ रमन सिंह (राजनांदगांव): 10 करोड़ रुपए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.