Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: प्रथम चरण की 18 सीटों के लिए जारी हुई अधिसूचना

पहले कुछ दिनों में नामांकन स्थलों पर सन्नाटा पसरे रहने की ही उम्मीद जताई जा रही है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 08:51 AM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 08:18 PM (IST)
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: प्रथम चरण की 18 सीटों के लिए जारी हुई अधिसूचना
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: प्रथम चरण की 18 सीटों के लिए जारी हुई अधिसूचना

रायपुर,राज्य ब्यूरो। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मंगलवार को चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो 23 अक्टूबर तक चलेगी। इस चरण में बस्तर संभाग की 12 व राजनांदगांव जिले की सभी छह सीटों के लिए चुनाव होना है। हालांकि प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से अभी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लिहाजा पहले कुछ दिनों में नामांकन स्थलों पर सन्न्ाटा पसरे रहने की ही उम्मीद जताई जा रही है। कोई निर्दलीय के रूप में नामांकन करे, तो अलग बात है। पहले चरण के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा।

loksabha election banner

पांच चुनावी राज्यों में छत्तीसगढ़ सबसे पहले
छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ ही एकमात्र राज्य हैं, जहां दो चरणों में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने नक्सल हिंसा को देखते हुए यह फैसला किया है।

प्रथम चरण
- स्थान : बस्तर संभाग सभी सात जिले व राजनांदगांव जिला
- कुल सीट : 18
- भूगोल : राज्य का दक्षिणी व पश्चिमी भूभाग। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व ओडिशा से सटी हैं सीमाएं। घनघोर जंगलों, पहाड़ों, घाटियों और वीराने (कई-कई किलोमीटर तक आबादी नहीं) का क्षेत्र।
- वर्तमान : बस्तर संभाग में देश के घोर नक्सल प्रभावित जिले पड़ते हैं। इनमें सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव, शामिल हैं। राजनांदगांव भी आंशिक प्रभावित।
- खासियत : शक्तिपीठ दंतेश्वरी मां का मंदिर, देश का सबसे चौड़ा जलप्रपात चित्रकोट, दुनिया की दूसरी सबसे गहरी गुफा कुटुमसर जहां मिलती हैं अंधी मछलियां, रहस्यमय अबूझमाड़ का 4400 वर्ग किलोमीटर में फैला घनघोर जंगल जहां आज तक सरकार भी नहीं कर सकी प्रवेश जिससे यहां नहीं हो सका है पूर्ण राजस्व सर्वे।

- नामांकन : 16 से 23 अक्टूबर
- मतदान: 12 नवंबर
- प्रमुख दल : भाजपा, कांग्रेस और जोगी कांग्रेस-बसपा-सीपीआइ गठबंधन।
- उल्लेखनीय : राजनांदगांव से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व जकांछ प्रमुख अजीत जोगी लड़ सकते हैं चुनाव।
- समाज : आदिवासी बहुल क्षेत्र।
- आबादी : करीब 52 लाख।
- मतदाता : करीब 30 लाख।

वर्तमान दलीय स्थिति
- भाजपा : 06 सीट
- कांग्रेस : 12 सीट

वर्गीकरण
- बस्तर में 12 सीट। इनमें चार भाजपा जबकि आठ कांग्रेस के पास।
- राजनांदगांव में छह सीट। इनमें दो भाजपा (एक पर सीएम) बाकी चार कांग्रेस के पास।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.