विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Election 2023: पहले चरण की 20 सीटों पर आज थमेगा प्रचार, 7 नवंबर को होगा मतदान; 40 लाख वोटर्स तय करेंगे भाग्य

By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
Published: Sun, 05 Nov 2023 06:45 AM (IST)

CG Election 2023 छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के 48 घंटे पहले पांच नवंबर को शाम पांच बजे तक ...और पढ़ें

CG Election 2023: पहले चरण की 20 सीटों पर आज थमेगा प्रचार
CG Election 2023: पहले चरण की 20 सीटों पर आज थमेगा प्रचार

HighLights

  1. प्रत्याशी घर-घर जाकर कर सकेंगे प्रचार
  2. नक्सल प्रभावित 10 सीटों पर दोपहर तीन बजे तक मतदान

राज्य ब्यूरो, रायपुर। पहले चरण के मतदान के 48 घंटे पहले पांच नवंबर को शाम पांच बजे तक प्रचार थम जाएगा। पहले चरण के 20 सीटों पर दो अलग-अलग समय पर मतदान होगा। नक्सल प्रभावित व संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।

सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार रविवार को दोपहर तीन बजे तक और सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान वाले क्षेत्रों के प्रत्याशी शाम पांच बजे तक प्रचार कर सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवार केवल व्यक्तिगत प्रचार एवं घर-घर जनसंपर्क कर सकेंगे। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा।

20 सीटों पर 40.78 लाख मतदाता

पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर हैं, जिनमें 198 पुरूष तथा 25 महिला हैं। पहले चरण के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 5,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

यहां सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान

मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा।

यह भी पढ़ें- CG Election 2023: मजदूर-किसान को आज साधेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, अमित शाह फूंकेंगे सत्ता वापसी का मंत्र

यहां सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान

पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट।

पहले चरण के चुनाव में विधानसभा वार प्रत्याशी

  1. अंतागढ़-13
  2. भानुप्रतापपुर-14
  3. कांकेर-9
  4. केशकाल-10
  5. कोंडागांव-8
  6. नारायणपुर-9
  7. बस्तर-8
  8. जगदलपुर-11
  9. चित्रकोट-7
  10. दंतेवाड़ा-7
  11. बीजापुर-8
  12. कोंटा-8
  13. खैरागढ़-11
  14. डोंगरगढ़-10
  15. राजनांदगांव-29
  16. डोंगरगांव-12
  17. खुज्जी-10
  18. मोहला-मानपुर-9
  19. कवर्धा-16
  20. पंडरिया-14

यह भी पढ़ें- CG Election 2023: चुनाव से पहले कांग्रेस-बीजेपी में तीखी टकरार, धान खरीदी के बाद अब इस मुद्दे पर गरमाई राजनीति