विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Election 2023: कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गईं EVM, तीन दिसंबर को होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
Published: Sat, 18 Nov 2023 05:05 AM (IST)

CG Election 2023 चुनाव आयोग (Election Commission 2023) व जिला प्रशासन ने स्ट्रांग रूम में रखे मशीनों की कड़ी सुरक्षा ...और पढ़ें

CG Election 2023: कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गईं EVM,
CG Election 2023: कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गईं EVM,

HighLights

  1. स्ट्रांग रूम में रखे मशीनों की कड़ी सुरक्षा के लिए जवान तैनात
  2. कई मतदान दल ईवीएम मशीन के साथ स्ट्रांग रूम पहुंचते रहे।

जागरण संवाद सूत्र, रायपुर। रायपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को संपन्न हुए दूसरे चरण के मतदान के बाद मतदान दल ईवीएम मशीनों के साथ लौटने लगे। सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन को रखने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इस दौरान रायपुर के चारों विधानसभा क्षेत्र समेत आरंग, अभनपुर और धरसींवा विधानसभा क्षेत्र से कई मतदान दल ईवीएम मशीन के साथ स्ट्रांग रूम पहुंचते रहे।

शासकीय इंजीनियरिंग कालेज सेजबहार स्ट्रांग रूम में रातभर मतदान दल के पीठासीन अधिकारी व अन्य सहायक अधिकारी मतदान सामग्री को जमा करते रहे। मतदान ड्यूटी से लौटे अफसरों व कर्मचारियों को अब शनिवार को अवकाश होने से आराम करने का मौका मिलेगा।

स्ट्रांग रूम की कड़ी पहरेदारी

इधर चुनाव आयोग व जिला प्रशासन ने स्ट्रांग रूम में रखे मशीनों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए भारी संख्या में स्थानीय पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवानों को तैनात किया है। मतगणना तीन दिसंबर होगी। तब तक ईवीएम मशीनों की सुरक्षा पर प्रशासन का पूरा ध्यान फोकस रहेगा।

यह भी पढ़ें- CM भूपेश बघेल ने खाए पांच कोड़े; फिर मारने वाले को प्यार से लगाया गले; आखिर क्या है यह मान्यता

जवान रायपुर जिले के आरंग, अभनपुर, धरसींवा समेत रायपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में 24 घंटे पहरा देंगे। इनकी पहरेदारी लगातार 16 दिन तक चलेगी। तीन दिसंबर की सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती की जाएगी।

मतदान के लिए अधिगृहित वाहन छोड़े जा रहे

दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिगृहित की गई यात्री बस, स्कूल बस समेत कार, ट्रक आदि में मतदान सामग्री के साथ मतदान दलों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा। सेजबहार रोड पर चारों तरफ वाहन खड़े दिखे।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Polls 2023: 'EVM मशीन सुरक्षित', गरियाबंद में नक्‍सलियों का पोलिंग पार्टी पर हमला; ITBP जवान बलिदान