CG Election 2018: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंपति ने भी किया मतदान
मैनूराम वर्तमान में राजमिस्त्री का काम कर अपना परिवार चला रहा है।
By Sandeep ChoureyEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 04:45 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 04:45 PM (IST)
नारायणपुर। कभी नक्सल गलियारे में आतंक मचाने वाले लोग भी अब समाज की मुख्यधारा में जुड़कर लोकतंत्र के प्रहरी बन रहे हैं। इन्हीं में मैनूराम और राजबती भी हैं। ये पूर्व नक्सली दंपति हैं, कुछ वर्षों पूर्व नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर लोकतंत्र की राह पकड़ी थी।
मैनूराम और राजबती सोमवार को नरायणपुर जिले के एक मतदान केंद्र में पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दंपत्ति ने पहली बार वोट डाला। इस दौरान उनके चेहरे पर देश के सच्चे नागरिक होने का आत्मसम्मान नजर आया।
इस दौरान राजबती की गोद में उनका मासूम बच्चा भी नजर आया। साल 2014 तक राजबती किसकोडों दलम की कमांडर रही है और पति मैनूराम इसी दल में मिलीशिया सदस्य था। मैनूराम वर्तमान में राजमिस्त्री का काम कर अपना परिवार चला रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें