CG Chunav Results 2018: छत्तीसगढ़ का पहला नतीजा आया जानें किसको मिली जीत
Chhattisgarh Election Result 2018 : छत्तीसगढ का पहला नतीजा आया, सीतापुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत ने हासिल की जी। भाजपा और कांग्रेस सभी 90-90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 55, बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तस्वीर जैसे-जैसे साफ हो रही है वैसे-वैसे कांग्रेसी खेमे में खुशी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस यहां 15 सालों बाद वापसी करती दिख रही है। छत्तीसगढ़ का पहला नतीजा घोषित हुआ उसमें भी कांग्रेस को खुश होने का मौका मिल गया है। सीतापुर से कांग्रेस प्रत्यााशी अमरजीतसिंह भगत ने अपने प्रतिद्विदी उम्मीदवार को पटखनी देते हुए जीत हासिल कर ली है।
प्रदेश की 90 सीटों में से कांग्रेस 66 और भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 9 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में संभागवार रुझानों की बात करें तो रायपुर, दुर्ग, बस्तर में कांग्रेस ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है, वहीं सरगुजा में दोनों के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है। बिलासपुर संभाग में भाजपा ने कांग्रेस पर मामूली बढ़त बनाई है।
प्रदेश की कई सीटों से जैसे ही रुझान आना शुरू हुए वैसे ही बड़े नेताओं की सांसे ऊपर-नीचे होना शुरू हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव सीट से पहले दौर में पिछड़ने के बाद आगे हो गए हैं। पूर्व में वे करुणा शुक्ला से पीछे चल रहे थे। बिल्हा से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिलासपुर से अमर अग्रवाल आगे चल रहे हैं। इधर रायपुर पश्चिम विधानसभा से मंत्री और भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत और रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल भी पीछे चल रहे हैं।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पाटन से आगे चल रहे हैं। और अंबिकापुर टीएस सिंहदेव भी आगे चल रहे है। वहीं बैकुंठपुर और भरतपुर में भाजपा आगे चल रही है। ताम्रध्वज साहू
इधर जोगी परिवार के सभी सदस्य अजीत जोगी मरवाही से, रेणू जोगी कोटा से आगे चल रहे हैं। बहू रिचा बसपा की उम्मीदवार हैं।
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर कुल 1269 प्रत्याशी मैदान में हैं और कुछ ही घंटों में उनके भाग्य का फैसला हो जाएगा। राज्य के हर जिले के स्ट्रॉन्ग रूम में विधानसभावार 14-14 टेबल लगाई गई हैं।
छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस सभी 90-90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 55, बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मतगणना के लिए पूरे प्रदेश में 5184 कर्मी और 1500 माइक्रोऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ था। पहले चरण में 18 सीटों के लिए 12 नवंबर को और दूसरे चरण में 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव हुए थे। 2013 में भाजपा ने 43 सीटें जीतीं थी।
एक्सपर्ट कमेंट
जरूर देखें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के अब तक के रुझानों पर नईदुनिया के स्टेट एडिटर आलोक मिश्रा का यह वीडियो-