Move to Jagran APP

CG Chunav Result 2018 : बड़े वोट शेयर के साथ कांग्रेस की बड़ी जीत

CG Chunav Result 2018 : कांग्रेस को इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा से 10 फीसद अधिक वोट मिले।राज्य के इतिहास में पहली बार बनी यह स्थिति।

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 10:43 PM (IST)
CG Chunav Result 2018 : बड़े वोट शेयर के साथ कांग्रेस की बड़ी जीत
CG Chunav Result 2018 : बड़े वोट शेयर के साथ कांग्रेस की बड़ी जीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष बाद कांग्रेस ने चमत्कारी आंकड़ों के साथ सत्ता में वापसी की है। पार्टी को करीब करीब 43 फीसद से अधिक वोट और 67 सीटें मिली हैं। पिछले बार की तुलना में इस बार कांग्रेस को करीब तीन फीसद अधिक वोट मिला है, लेकिन 30 सीट अधिक मिली है।

loksabha election banner

वहीं, सत्ता से बाहर हो रही भाजपा के पाले में महज 32 फीसद से कुछ अधिक वोट गए हैं। दोनों पार्टियों के वोट में करीब 10 फीसद का अंतर है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब इतने बड़े अंतर के साथ कोई पार्टी सत्ता हासिल की है।

दोनों का बढ़ा वोट शेयर, लेकिन कांग्रेस निकली आगे

राज्य में अब तक चार चुनाव हुए हैं। इनमें दोनों पार्टियों का वोट शेयर बढ़ा है, लेकिन कांग्रेस की बढ़त अधिक रही है। भाजपा के हिस्से में क्रमश : 39.26, 40.33, 41.04 और 32.8 वोट आए हैं। इसके विपरीत कांग्रेस 36.71, 38.63, 40.29 और अब इस बार करीब 43 फीसद से अधिक वोट हासिल किया है।

दो फीसद ने दबाया नोटा

राज्य के दो लाख 54 हजार 223 वोटरों ने इस बार नोटा का बटन दबाया है। यह कुल मतदान का करीब दो फीसद से कुछ अधिक है।

फिर दोनों पार्टियों के हिस्से में 77 फीसद वोट

राज्य में एक बार फिर मतदान का बड़ा हिस्सा दोनों राजनीतिक पार्टियों के बीच ही बंट गया। वोट का करीब 77 फीसद से अधिक हिस्सा कांग्रेस और भाजपा के खाते में गया है। कांग्रेस और भाजपा के बाद वोट शेयर के लिहाज से जकांछ बड़ी पार्टी है। उसे सात फीसद से अधिक वोट मिला है।

11 फीसद वोट ले गया गठबंधन

जकांछ- बसपा और सीपीआइ गठबंधन ने 11 फीसद वोट शेयर के साथ छह सीटें हासिल की हैं। इनमें से चार जकांछ और दो बसपा ने जीती हैं। 11 फीसद वोट शेयर में जकांछ के हिस्से 7.4, बसपा- 3.7 और सीपीआइ का 0.3 फीसद हासिल की है।

तीन चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर में अंतर

वर्ष वोट शेयर में अंतर

2018 10

2013 0.75

2008 1.7

2003 2.55

चार चुनावों में वोटिंग की स्थिति

वर्ष वोटिंग प्रतिशत  अंतर सरकार सीट मिले

2018 76.35 -1.05 कांग्रेस 67

2013 77.40 +6.89 भाजपा 49

2008 70.51 -0.79 भाजपा 49

2003 71.30 --.-- भाजपा 50

अब तक के चुनाव और पार्टियों को मिली सीटें

वर्ष वोटिंग% भाजपा कांग्रेस एनसीपी बसपा जकांछ अन्य

2018 76.35 16 68 00 02 04 00

2013 77.40 49 39 00 01 -- 01

2008 70.51 50 38 00 02 -- 00

2003 71.30 50 37 01 02 -- 00

वोट शेयर (%में)

वर्ष भाजपा कांग्रेस एनसीपी बसपा जकांछ

2018 32.8 43.1 0.2 3.7 7.4

2013 41.04 40.29 0.30 4.27 ---

2008 40.33 38.63 0.52 6.11 ---

2003 39.26 36.71 7.02 4.45 ---  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.