Move to Jagran APP

बिलासपुर में शाह की हुंकार, कांग्रेस को बताया सीडी वाली पार्टी

दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिलासपुर में बूथ लेबल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्हें मिशन 65 प्लस फतह का संकल्प दिलाया।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 12 Oct 2018 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 08:10 PM (IST)
बिलासपुर में शाह की हुंकार, कांग्रेस को बताया सीडी वाली पार्टी
बिलासपुर में शाह की हुंकार, कांग्रेस को बताया सीडी वाली पार्टी

बिलासपुर। अपने दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिलासपुर में बूथ लेबल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्हें मिशन '65 प्लस' फतह का संकल्प दिलाया। इस दौरान क्षेत्र के 6253 बूथों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना

शाह ने कहा आज लोकनायक जयप्रकाश जी की भी जयंती है। जयप्रकाश जी के नेतृत्व में इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए एक बहुत बड़ी जंग लड़ी। इस शुभ दिन पर मैं छत्तीसगढ़ के महान संगठन के मेरे बूथ के कार्यकर्ताओं के सामने उपस्थित हुआ हूं। अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सीडी जारी करने वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं से कहा कि यह बात घर-घर जाकर जनता को बताओ।

 

विश्‍व की सबसे बड़ी पार्टी

आज 11 करोड़ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह सब हमारे संगठन के आदि पुरुषों का आर्शीवाद है। हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम आज भारत के नक्शे पर एक सबसे मजबूत राजनैतिक दल के रूप में उभरे हैं।

सबसे ज्‍यादा विधायक और सांसद भाजपा के

आज देश में सबसे ज्यादा विधायक- सांसद भारतीय जनता पार्टी के हैं। अलग-अलग राज्यों में सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के हैं। हमारे प्रधानमंत्री भी भारतीय जनता पार्टी के हैं। 19 राज्यों भारतीय जनता पार्टी का झंडा शान से लहर रहा है। अब छत्तीसगढ़ का चुनाव है तीन बार सरकार बनाने के बाद चौथी बार सरकार बनाने के लिए जंग के मैदान पर हम उतर रहे है।

बूथस्‍तरीय कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम

इस चुनाव में बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं की सबसे अहम भूमिका होगी। आज से 18 साल पहले श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य की नींव रखी थी। उस वक्त यह एक बीमारू राज्य था। राज्य की ज्यादातर जनता के पास पेट भरने के लिए अन्न नहीं था। किसानों की स्थिति खराब थी। सुशासन स्थापित करने के लिए राज्य में 2003 में डॉ रमन के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और आज छत्तीसगढ़ देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में अपनी जगह बना चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.