Move to Jagran APP

Sasaram Election 2020 : सासाराम में बागी बिगाड़ सकते हैं समीकरण, दलबदल से असमंजस में हैं मतदाता भी

Sasaram Election News 2020 सासाराम विधानसभा सीट पर कुल 20 प्रत्‍याशी भाग्‍य आजमा रहे हैं। मुख्‍य मुकाबला भले ही जदयू और राजद के बीच माना जा रहा है लेकिन भाजपा के बागी को लोजपा ने प्रत्‍याशी बनाकर यहां का समीकरण बिगाड़ दिया है।

By Bihar News NetworkEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 05:23 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 09:36 PM (IST)
Sasaram Election 2020 : सासाराम में बागी बिगाड़ सकते हैं समीकरण, दलबदल से असमंजस में हैं मतदाता भी
बिहार चुनाव: सासाराम विधानसभा में बागी बिगाड़ सकते हैं समीकरण दलबदल से असमंजस में हैं मतदाता भी

रोहतास, ब्रजेश। सासाराम व तिलौथू प्रखंड को मिला बने सासाराम विधानसभा क्षेत्र में इस बार 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। पांच बार यहां से विधायक रहे भाजपा के कद्दावर नेता जवाहर प्रसाद टिकट कटने से इस बार चुनावी परिदृश्य से गायब हैं। राजद के टिकट पर दो बार चुनाव जीते निवर्तमान विधायक अशोक कुमार इस बार तीर थाम कर मैदान में डटे हैं। वहीं राजद ने नए चेहरे राजेश कुमार गुप्ता को उनके मुकाबले मैदान में उतारा है। इधर भाजपा से बागी होकर नोखा के पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद चौरसिया लोजपा के टिकट पर उतर गए हैं। ऐसे में यहां का मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। यहां रिंग रोड का मुद्दा लंबे समय से उठ रहा है। जाम की समस्या आम है। पत्थर उद्योग भी एक बड़ा मुद्दा है।

loksabha election banner

तीन दशकों से भाजपा और राजद में होता रहा है मुकाबला

सासाराम विधानसभा सीट पर अब तक 16 चुनाव हो चुके हैं। 1957 में पहला चुनाव हुआ था। यहां 1990 से भाजपा और राजद में मुख्य मुकाबला होता रहा है। 1990 से पिछले चुनाव तक ; 2015 तक इस सीट पर 5 बार  भाजपा जबकि दो बार राजद के प्रत्याशी जीते हैं। भाजपा के जवाहर प्रसाद और अशोक कुमार के बीच ही हमेशा कांटे की टक्कर रही। 1990 और 1995 में भाजपा के टिकट पर जवाहर प्रसाद ने विजय पताका लहराया। वहीं वर्ष 2000 में राजद प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार चुनाव जीते थे। इसके बाद 2005 में फिर जवाहर प्रसाद ने इस सीट पर वापसी की। लगातार दूसरा चुनाव भी 2010 में जीत गए। लेकिन 2015 के चुनाव में एक बार फिर अशोक कुमार ने भाजपा को मात दी। राजद के अशोक कुमार को 82766 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के जवाहर प्रसाद महज 63154 वोट हासिल कर सके। इस बार राजद विधायक के जदयू में शामिल होने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कई बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए रामेश्वर प्रसाद के बागी होकर लोजपा प्रत्याशी बन जाने से राजनीति के जानकार भी उलझे हुए हैं।

अब तक रहे विधायक

1957 विपिन बिहारी सिन्हा प्रजा सोशलिस्ट पार्टी

1962 रामाधार सिंह प्रजा सोशलिस्ट पार्टी

1967 दुखन राम कांग्रेस

1969 विपिन बिहारी सिन्हा कांग्रेस

1972 रामसेवक सिंह हिंदुस्तान शोषित दल

1977 विपिन बिहारी सिन्हा जनता पार्टी

1980 रामसेवक सिंह जनता पार्टी

1985 रामसेवक सिंह  लोकदल

1990 जवाहर प्रसाद भाजपा

1995 जवाहर प्रसाद भाजपा

2000 अशोक कुमार राजद

2005 फरवरी जवाहर प्रसाद भाजपा

2005 अक्टूबर जवाहर प्रसाद भाजपा

2010 जवाहर प्रसाद भाजपा

2015 अशोक कुमार राजद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.