दो साल पहले त्यागपत्र दिए कर्मी को चुनाव ड्यूटी में लगाया
बिहारशरीफ। इस बार विधानसभा चुनाव में वैसे लोगों को भी लगाया गया है जो दो वर्ष पहले नौकरी से त्यागपत्र देकर सेवा छोड़ चुके हैं। मामला हिलसा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है। यहां पार्टी नंबर 78 में भूपेंद्र नारायण सिन्हा चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं।
बिहारशरीफ। इस बार विधानसभा चुनाव में वैसे लोगों को भी लगाया गया है, जो दो वर्ष पहले नौकरी से त्यागपत्र देकर सेवा छोड़ चुके हैं। मामला हिलसा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है। यहां पार्टी नंबर 78 में भूपेंद्र नारायण सिन्हा चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं। वे पीठासीन पदाधिकारी बनाए गए हैं। इनका पिन नंबर 2710 835 है, वे एसएस बालिका स्कूल, मथुरिया मोहल्ला, बिहारशरीफ में पीटी टीचर थे। दो वर्ष पहले इन्होंने स्वेच्छा से त्यागपत्र दे दिया था। फिर भी इन्हें हिलसा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नंबर 78 में पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है। बता दें कि इस बार किसी रिटायर्ड कर्मचारियों को चुनाव कार्य में नहीं लगाया गया है। वहीं जिनकी सेवा एक साल बची है। उन्हें भी चुनाव में नहीं लगाया गया है।