विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Assembly Elections 2020 : बोले भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, हनुमान की धरती से मां सीता की पावन धरती को नमन करने आया हूं...

By Ajit KumarEdited By:
Published: Tue, 29 Sep 2020 08:40 PM (IST)

Bihar Assembly Elections 2020 तेजस्वी सूर्या ने मिथिलांचल से जोड़ा अपना कनेक्शन। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- बिहार के युवाओं में है अपार क्षमता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का विजन रखा है। यह तभी संभव है जब बिहार आत्मनिर्भर बनेगा।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

समस्तीपुर, जेएनएन। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बेंगलुरु से सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद मेरा पहला प्रवास बिहार के समस्तीपुर में हो रहा है। बिहार ज्ञान की धरती है। इस धरती पर आकर मैं अपने आपको बहुत बड़ा सौभाग्यशाली मानता हूं। कहा, निश्चित रूप से पूर्व के जन्मों में उन्होंने पुण्य किया गया होगा, जिससे हनुमान की धरती से मां सीता की धरती पर आने का सौभाग्य मिला। मिथिला की यह पावन भूमि उनके लिए वंदनीय है। वे समस्तीपुर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

युवाओं की महती भूमिका 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का विजन रखा है। यह तभी संभव है जब बिहार आत्मनिर्भर बनेगा। बिहार के युवाओं में प्रतिभा, क्षमता एवं वीरता है। अपनी मेहनत के बल पर यहां के युवाओं ने देश-दुनिया को आकर्षित करने का काम किया है। बिहार को आत्मनिर्भर बनाने में यहां के युवाओं की महती भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि वे बिहार में इसलिए भी आना चाहते हैं कि यहां आकर उनकी हिन्दी ठीक हो जाएगी। यहां के लोग बढिया हिन्दी बोलते हैं। विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि देश की तरक्की तभी होगी जब बिहार तरक्की करेगा। इस तरक्की के लिए यहां एनडीए की सरकार बननी जरूरी है, जिससे यहां के युवा आगे बढ सकें। इससे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।