Move to Jagran APP

नीतीश कुमार के दामन में कभी दाग नहीं लगा : राजनाथ सिंह

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दामन में कभी दाग नहीं लगा है। इसलिए नीतीश कुमार को पुन मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा उनके साथ है। क्रिकेट में जिस तरह सचिन तेंदुलकर तथा सहवाग की जोड़ी आपलोगों ने देखी है उसी तरह नीतीश कुमार तथा भाजपा की जोड़ी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में महम्मदपुर में गोविद हाई स्कूल के मैदान में भाजपा प्रत्याशी विधायक मिथिलेश तिवारी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक पूरे देश में समर्थन के कारण एनडीए की केंद्र में सरकारी बनी है। दोनों के समर्थन से बिहार के विकास के लिए हमलोगों ने करोड़ों रुपये का पैकेज देकर मदद की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 04:48 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 02:12 AM (IST)
नीतीश कुमार के दामन में कभी दाग नहीं लगा : राजनाथ सिंह

गोपालगंज : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दामन में कभी दाग नहीं लगा है। इसलिए नीतीश कुमार को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा उनके साथ है। क्रिकेट में जिस तरह सचिन तेंदुलकर तथा सहवाग की जोड़ी आपलोगों ने देखी है, उसी तरह नीतीश कुमार तथा भाजपा की जोड़ी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में महम्मदपुर में गोविद हाई स्कूल के मैदान में भाजपा प्रत्याशी विधायक मिथिलेश तिवारी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक पूरे देश में समर्थन के कारण एनडीए की केंद्र में सरकारी बनी है। दोनों के समर्थन से बिहार के विकास के लिए हमलोगों ने करोड़ों रुपये का पैकेज देकर मदद की है। लालू प्रसाद का शासन जंगलराज था। युवा पलायन कर रहे थे। कांग्रेस की सरकार ने बिहार के विकास में कोई मदद नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया जानती है कि पाकिस्तान तथा चीन देश के दुश्मन हैं। हम लोग दोनों को करारा जवाब दे रहे हैं। सबसे पहले किया गया वादा कश्मीर में धारा 370 हटाया गया। अब राममंदिर के निर्माण का काम चल रहा है। अगले दो वर्षों में अयोध्या में भव्य राम का मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश को गुमराह करने का कार्य करते हैं। पुलवामा हमला पाकिस्तान के पीएम इमरान की देखरेख में आतंकियों ने किया था। अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि देश में राहुल गांधी पप्पू हैं, तो जिनके पिता जेल की हवा खा रहे हैं, वे गप्पू हैं। सभा को आरसीपी सिंह, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री जंगदम्बिका पाल ने भी संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.