बिहार चुनाव: चंपारण से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का संदेश, कमल का बटन दबाने से हर घर में आएंगी लक्ष्मी, क्षेत्र का होगा विकास
Bihar Assembly Election 2020 केंद्रीय मंत्री और भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी ने कहा - विकास की गति को और तेजी से बढ़ाने के लिए एक बार फिर नीतीश कुमार की अगुआई में एनडीए की सरकार जरूरी है।
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री और भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी ने कहा कि एनडीए के शासनकाल में हर वर्ग एवं समुदाय का विकास हुआ है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। अब बारी बिहार की है। अगर बिहार का विकास चाहते हैं तो यहां भी एनडीए का सरकार होना चाहिए। इस लिए याद रखिए कमल का बटन दबाने से हर घर में लक्ष्मी आएंगी। क्षेत्र का विकास होगा। वे मंगलवार को नौतन विधानसभा के जगदीशपुर खेल मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व की सरकार में बिहार का काफी विकास हुआ है। बिहार से अपराध और अपराधी दोनों समाप्त हो गए है।
एक बार फिर एनडीए की सरकार जरूरी
विकास की गति को और तेजी से बढ़ाने के लिए एक बार फिर नीतीश कुमार की अगुआई में एनडीए की सरकार जरूरी है। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि पन्द्रह साल पहले बिहार में अपराध चरम पर था। बिहार के लोग अपने को असुरक्षित महसूस करते थे। एनडीए की सरकार आई तो अपराधी जेल गए और विकास का रास्ता साफ हुआ। महिलाओं, गरीबों व वंचितों को उनका हक मिला है। सरकार द्वारा चलाई जा रही सात निश्चय योजना,मुद्रा योजना,उज्जवला आदि योजना से गरीबों को लाभ पहुंचा है।
बिहार भाजपा महिला प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष सजल झा ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा को वोट करने की अपील कीं। साथ ही कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुऐ बताया कि कांग्रेस के नेता पाकिस्तान और चीन की प्रशंसा करने मे लगे है। देश की तरक्की में उनका कोई योगदान नहीं रहा है। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेन्द्र सर्राफ ने की। मौके पर निवर्तमान विधायक नाराण प्रसाद,जिला उपाध्यक्ष पन्नालाल साह,चन्द्रमा सिंह ,प्यारेलाल पटेल ने संबोधित किया। मौके पर बलीराम दूबे, उमेश पाण्डेय,अशोक सिंह, नारायण सहनी, राजकिशोर ठाकुर, पायल गुप्ता, दिग्विजय उर्फ पप्पू सिंह,राजन मिश्र,उमाशंकर प्रसाद,मुन्नीलाल प्रसाद,हृदयानंद मिश्रा,अमीत तिवारी,संदीप कुमार सोनी,मन्नू बाबू कुशवाहा,देवीदयाल प्रसाद,हम के विजय चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।