Move to Jagran APP

Bihar Election 2020: मुजफ्फरपुर की गायघाट सीट से भी लोजपा अपना प्रत्याशी उतारेगी मैदान में, इन पर जताया भरोसा

Bihar Election 2020 वैशाली से लोजपा की सांसद वीणा देवी की पुत्री कोमल सिंह गायघाट सीट से पार्टी की प्रत्याशी होंगी। 19 अक्टूबर को वे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस तरह गायघाट की सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की उम्मीद है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 04:33 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 07:39 AM (IST)
वीणा देवी खुद गायघाट सीट से वर्ष 2010 में भाजपा प्रत्याशी रूप के विधायक रह चुकी हैं।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar Election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Elections 2020)में तीसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। मुजफ्फरपुर की कुछ सीटों पर तीसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। गायघाट की सीट उनमें से एक है। लोजपा ने यहां से अपना प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। वर्तमान में वैशाली संसदीय क्षेत्र से लोजपा सांसद वीणा देवी की पुत्री कोमल सिंह यहां से पार्टी की प्रत्याशी होंगी। इसकी घोषणा खुद वीणा देवी ने शुक्रवार को बोचहां विधायक बेबी कुमारी के आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान की। उन्होंने कहा कि कोमल सिंह और बेबी कुमारी दोनों लोजपा प्रत्याशी के रूप में क्रमश: गायघाट व बोचहां विधानसभा सीट से 19 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। 

loksabha election banner

गौरतलब है कि वीणा देवी खुद गायघाट सीट से वर्ष 2010 में भाजपा प्रत्याशी रूप के विधायक रह चुकी हैं। जबकि उनके पिता दिनेश सिंह जदयू से एमएलसी हैं। कोमल काफी दिनों से क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उनकी तैयारी को देखकर इसको आशा के अनुरूप ही कहा जा रहा है। लोजपा के मैदान में उतर जाने के बाद अब गायघाट का मुकाबल त्रिकोणीय होने की उम्मीद है। जदयू से वर्तमान विधायक महेश्वर यादव जबकि राजद से नंद कुमार राय पहले ही मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके हैं।

गायघाट में 151990 पुरुष और 133390 महिला मतदाता हैं। वर्ष 2015 में यहां से राजद के महेश्वर प्रसाद यादव ने 67313 मत हासिल करते हुए भाजपा की वीणा देवी को हराया था। 2010 में यहां से भाजपा की वीणा देवी ने राजद के महेश्वर प्रसाद यादव को हराया था। इससे पहले 2005 में राजद के ही महेश्वर प्रसाद यादव विजयी हुए थे। उस समय उन्होंने जदयू प्रत्याशी को हराया था। यह सीट कांग्रेस व समाजवादियों की गढ़ रही है। लेकिन पिछले दो चुनाव से यहां पर भाजपा ने अच्छी पकड़ बनाई है। पिछले चुनाव में राजद की टिकट पर महेश्वर यादव ने भाजपा प्रत्याशी वीणा देवी को हराया था। लेकिन राजद में गए विधायक अब जदयू प्रत्याशी हैं। वहीं वीणा देवी वैशाली सीट से सांसद हैं। सांसद बनने के बावजूद इस क्षेत्र पर उनकी पकड़ अब भी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.