Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kalyanpur Election 2020: जदयू-माले के बीच सीधी टक्कर, लोजपा की भी वोटों में सेंधमारी

    By Murari KumarEdited By:
    Updated: Sat, 07 Nov 2020 07:07 PM (IST)

    Kalyanpur Election News 2020 सूबे के योजना एवं विकास मंत्री महेश्वर हजारी यहां के जदयू विधायक हैं। एक बार फिर मैदान में हैं। उनके सामने महागठबंधन से भाकपा-माले के रंजीत राम हैं। लोजपा के सुंदेश्वर प्रसाद उर्फ मोना प्रसाद त्रिकोणीय बनाने कोशिश कर रहे हैं।

    समस्तीपुर का कल्याणपुर विधानसभा (सुरक्षित) के प्रमुख उम्मीदवार

    समस्तीपुर, जेएनएन। 2008 में हुए नए परिसीमन से पूर्व समस्तीपुर जिले की कल्याणपुर विधानसभा सीट सामान्य वर्ग में थी, जिसे उस समय सुरक्षित विधान सभा की श्रेणी में किया गया। यहां यह भी बता दें कि समाजवादी नेताओं के प्रभाव वाली यह सीट 1957 से ही अस्तित्व में है, लेकिन यह वारिसनगर विधानसभा का हिस्सा थी, जहां सामान्य और आरक्षित वर्ग से दो प्रतिनिधि चुने जाते थे। इस बार यहां कुल 11 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सीटिंग विधायक और नीतीश सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी एकबार फिर जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। महागठबंधन की ओर से यह सीट भाकपा माले के कोटे की है, जिसने रंजीत राम को उम्मीदवार बनाया है। उधर लोजपा के सुंदेश्वर प्रसाद उर्फ मोना प्रसाद राजग-महागठबंधन के बीच की की लड़ाई को त्रिकोणीय बना रहे हैं। मतदान की प्रक्र‍िया शांत‍िपूर्ण ढंग से पूरी हो गई है। यहां 58.76 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग क‍िया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2020 के प्रमुख प्रत्याशी :

    जदयू : महेश्वर हजारी

    भाकपा-माले : रंजीत राम

    लोजपा : सुंदेश्वर प्रसाद उर्फ मोना प्रसाद

    2015 के विजेता, उप विजेता और मिले मत :

    महेश्वर हजारी (जदयू)-84904

    प्रिंस राज (लोजपा)-47218

    2010 के विजेता, उप विजेता और मिले मत :

    रामसेवक हजारी (जदयू)-62124

     विश्वनाथ पासवान (लोजपा)-31927

    2005 के विजेता, उप विजेता और मिले मत :

    अश्वमेध देवी (जदयू)-47220

    अशोक प्रसाद वर्मा (राजद)-41293

    कुल मतदाता : 323021

    पुरुष मतदाता : 171507

    महिला मतदाता : 151502

    अन्य : 11

    अब तक के विधायक :

    1957 : रामसुकुमारी देवी (कांग्रेस)

    1962 : ब्रह्मदेव नारायण सिंह (सोशलिस्ट पार्टी)

    1967 : रामसुकुमारी देवी (कांग्रेस)

    1969 : ब्रह्मदेव नारायण सिंह (सोशलिस्ट पार्टी)

    1972 : रामनरेश त्रिवेदी (कांग्रेस)

    1977 : वशिष्ठ नारायण सिंह (सोशलिस्ट पार्टी)

    1980 : रामसुकुमारी देवी (कांग्रेस)

    1985 : वशिष्ठ नारायण सिंह (जनता पार्टी)

    1990 : प्रो. दिलीप कुमार राय (कांग्रेस)

    1995 : सीता सिन्हा (जनता दल)

    2000 : अश्वमेध देवी (जदयू)

    फरवरी, 2005 : अशोक वर्मा (राजद)

    अक्टूबर, 2005 : अश्वमेध देवी (जदयू)

    2009: उपचुनाव : अशोक वर्मा-राजद

    2010 : रामसेवक हजारी (जदयू)

    2013, उपचुनाव : मंजू कुमारी (जदयू)

    2015 : महेश्वर हजारी (जदयू)