गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड की बेटी नवादा जिले के हिसुआ से विधायक बनी
जिले के सिधवलिया प्रखंड की बेटी नीतू सिंह नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुई हैं। नीतू सिंह के विधायक निर्वाचित होने के बाद उनके मायके व गांव के लोगों ने खुशी जाहिर किया है। इसके पूर्व वर्ष 2006 से 2011 तक नीतू सिंह नवादा जिले की जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर काबिज रहीं। जानकारी के अनुसार सिधवलिया प्रखंड के शेर गांव के मदन मोहन राय की पुत्री नीतू की शादी नवादा जिले के हिसुआ के निवासी तथा पूर्व पशुपालन मंत्री आदित्य सिंह के पुत्र शेखर सिंह के साथ वर्ष 2000 में हुई थी।
सिधवलिया (गोपालगंज) : जिले के सिधवलिया प्रखंड की बेटी नीतू सिंह नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुई हैं। नीतू सिंह के विधायक निर्वाचित होने के बाद उनके मायके व गांव के लोगों ने खुशी जाहिर किया है। इसके पूर्व वर्ष 2006 से 2011 तक नीतू सिंह नवादा जिले की जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर काबिज रहीं। जानकारी के अनुसार सिधवलिया प्रखंड के शेर गांव के मदन मोहन राय की पुत्री नीतू की शादी नवादा जिले के हिसुआ के निवासी तथा पूर्व पशुपालन मंत्री आदित्य सिंह के पुत्र शेखर सिंह के साथ वर्ष 2000 में हुई थी। शादी के पूर्व ही नीतू सिंह ने अपने मायके शेर में ही राजनीति शास्त्र से स्नातक की डिग्री प्राप्त किया था। उनकी रुचि राजनीति में प्रारंभ से ही रही। वर्ष 2006 में नीतू सिंह जिला पार्षद निर्वाचित होने के बाद पांच साल तक नवादा से जिला परिषद अध्यक्ष रहीं। वर्तमान समय में विधानसभा चुनाव में नीतू सिंह कांग्रेस की टिकट पर हिसुआ से चुनाव मैदान में उतरीं। इस चुनाव में वे विधायक निर्वाचित हुई। नीतू सिंह के निर्वाचित होने की खबर उनके मायके पहुंचने के बाद उनके गांव में जश्न का माहौल बना रहा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न संसू., कुचायकोट (गोपालगंज) : विधानसभा चुनाव में जीत की घोषणा होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उत्साहित हो कर बुधवार को जीत का जश्न मनाया। कुचायकोट प्रखंड के सिपाया ढाला पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी तथा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्दन तिवारी ने कहा कि यह आम जनता की जीत और आत्मनिर्भर बिहार की जीत है। मौके पर मंडल अध्यक्ष चन्दन तिवारी, नरेंद्र ओझा, सुभाष तिवारी, मुरली सिंह, उमाशंकर सिंह, जिगर सिंह, भगेलू चौहान सहित कई लोग मौजूद थे।