नीतीश कुमार ही दे सकते हैं बिहार को नई दिशा : अशोक
नवगछिया (भागलपुर)। जदयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने गुरुवार की दोपहर को नवग
नवगछिया (भागलपुर)। जदयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने गुरुवार की दोपहर को नवगछिया के सैदपुर कन्या उच्च विद्यालय प्रांगण में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने पिछले पन्द्रह वर्षों से बिहार को नई दिशा दी है। उन्होंने कानून व्यवस्था से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक व घर -घर बिजली पहुंचाने के बाद हर घर में नल का जल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पन्द्रह वर्षों में बिहार में विकास को पंख लए गए हैं। उन्होंने महागठबंधन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष जनता को बरगलाने का काम कर रहा है फिर सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की सरकार बन सके। चुनावी सभा को जहानाबाद के सांसद ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता साकेत बिहारी ने किया जबकि संचालन जदयू मीडिया सेल के कुमार रवि ने किया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल,वीआइपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह निषाद सहित एनडीए गठबंधन के मौजूदगी देखी गई।