दो सौ रुपये में मतदान कर्मी को भरपेट भोजन
बांका। चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को इस बार भोजन के लाले नहीं पड़ने वाले हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 10:51 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 10:51 PM (IST)
बांका। चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को इस बार भोजन के लाले नहीं पड़ने वाले हैं। हर विद्यालय में रसोइया को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। विद्यालय के किचन में भी कर्मियों को तीन बार का भोजन और दो बार चाय के लिए दो सौ रुपये जमा करना होगा। रसोइया इस राशि से बूथ पर भोजन बनाकर तैयार रखेगा। बूथ पर करीब 11 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगी है। करीब इतनी ही संख्या में सुरक्षा के लिए जवान भी बूथों पर तैनात किए गए हैं। विद्यालय की रसोई में ही सबका भोजन बनेगा। अभी रोटी और सब्जी के साथ सलाद दिया जाएगा। इसके अलावा सुबह चावल-दाल और सब्जी का स्वाद मतदान कर्मी लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें