महागठबंधन ही विकास का एकमात्र विकल्प : जितेंद्र
बांका। अमरपुर विधानसभा से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने अपने पक्ष में मतदान के लिए विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क चलाया।
बांका। अमरपुर विधानसभा से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने अपने पक्ष में मतदान के लिए विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क चलाया। जितेंद्र ने शंभूगंज प्रखंड स्थित छत्रहार, गुलनी कुशहा, पकरिया, गोयड़ा व हरिवंशपुर सहित एक दर्जन गांव में जाकर अपने पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ही एकमात्र विकल्प है। बिहार में विकास थम गया है। विकास को गति देने के लिए महागठबंधन को हरहाल में जिताना होगा। उन्होंने बताया कि अमरपुर विधानसभा के अब तक के विधायक ने विकास के नाम पर यहां के मतदाताओं को सिर्फ छलने का काम किया है। अमरपुर विधानसभा की जनता यह अब जान चुकी है। मौके पर विजय यादव, प्रमोद सिंह, जद्दू सिंह, विभाकर सिंह, मनोज यादव, संजय यादव, सूरज सिंह, कृष्णकांत ठाकुर, पंकज सिंह व धर्म सिंह सहित अन्य थे।