Move to Jagran APP

एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने किया रोड शो

मधुबनी। मधुबनी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ के पक्ष में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार की शाम शहर में रोड शो किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 11:37 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 11:37 PM (IST)
एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने किया रोड शो
एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने किया रोड शो

मधुबनी। मधुबनी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ के पक्ष में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार की शाम शहर में रोड शो किया। लोगों से एनडीए प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ के लिए वोट की अपील की। शहर से सटे रहिका प्रखंड के सप्ता से शुरू रोड शो में उप मुख्यमंत्री के अलावा सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, एनडीए प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ शामिल थे। रोड शो के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ ही बेहतर शासन एनडीए का मुख्य मकसद रहा है। बिहार का गौरव व सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। उसे और मजबूत किया जाएगा। राजद के नेतृत्व में बिहार में अराजकता को लोग कभी नहीं भूल सकते हैं। राज्य को शर्मसार करने वाले शासन की कोई जरूरत नहीं है। हर घर में बिजली और शिक्षित बच्चे हैं। अबकी बार तो लालटेन को लोग तालाब में डुबो देंगे। सीतामढ़ी से यहां पहुंचे श्री मोदी का रोड शो शहर के किशोरी लाल चौक, चभच्चा मोड़, शंकर चौक, नारियल बाजार, बड़ी बाजार, थाना चौक होते हुए गुजरा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.