वर्तमान सरकार निरंकुश हो गई है : तेजस्वी यादव
सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पांच चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार की व्यवस्था तथा बेरोजगारी को लेकर जमकर निशाना साधा। कटेया के पट्टी पचमवा मैदान कुचायकोट के जलालपुर गोपालगंज के जादोपुर बरौली हाईस्कूल मैदान तथा हथुआ के बड़कागांव बाजार स्थित विद्यालय परिसर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार निरंकुश हो गई है। इनके 15 वर्षों के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ी है। अगर हमारी सरकार बनती है तो हम दस लाख युवाओ को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की सत्ता पर काबिज एनडीए की निकम्मी सरकार को बिहार की जनता उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है।
गोपालगंज : सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पांच चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार की व्यवस्था तथा बेरोजगारी को लेकर जमकर निशाना साधा। कटेया के पट्टी पचमवा मैदान, कुचायकोट के जलालपुर, गोपालगंज के जादोपुर, बरौली हाईस्कूल मैदान तथा हथुआ के बड़कागांव बाजार स्थित विद्यालय परिसर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार निरंकुश हो गई है। इनके 15 वर्षों के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ी है। अगर हमारी सरकार बनती है तो हम दस लाख युवाओ को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की सत्ता पर काबिज एनडीए की निकम्मी सरकार को बिहार की जनता उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है। सूबे के अनेक जनसभा में उमड़ रहे जनसैलाब ने बिहार में परिवर्तन का संकेत दे दिया है। 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार बदहाल हो गया है। बिहार की जनता के समक्ष परिवर्तन के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनाव के समय गठबंधन बनाकर चुनावी मैदान में उतर गए है। वह लोग वोट बांटने का कार्य कर रहे हैं। सभी लोग जान लीजिए, सरकार बनाने जा रहा हूं। पार्टी के साथ जो चुनाव में गद्दारी कर रहे हैं। वह अपना सोच लेंगे। दूरबीन लगाकर सब पर नजर रख रहा हूं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दातून तोड़ने के चक्कर में पेड़ उखाड़ देना चाहते हैं। वैसे लोगों से सावधान रहिए। यह लोग केवल चुनाव के समय आकर अपनी हवा बनाने का कार्य करते हैं। जनता वैसे सभी लोगों को सबक सिखाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले दस लाख युवाओं को रोजगार देने के साथ ही आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा व विकास मित्रों का मानदेय दोगुना करने का कार्य करूंगा।