Bihar Chunav: लोजपा सुप्रीमो ने फिर दोहराया, हमारी सरकार बनी तो भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजेंगे जेल
Bihar Chunav कहा- हमारी सरकार बनी तो सात निश्चय योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार की जांच करवाकर भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेल भेजने का काम करेंगे। चिराग ने नीतीश पर जमकर निशाना साधा। कहा इस बार बदलाव तय।
दरभंगा, जेएनएन। Bihar Chunav: लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि पहले चरण के मतदान से यह तय हो गया कि 10 तारीख को नीतीश कुमार की विदाई तय है। प्रदेश में लोजपा की सरकार बनी तो भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री को जेल भेजा जाएगा। अगले छह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। सभी लोग घर से निकलकर मतदान करें। वे गुरुवार को दरभंगा ग्रामीण से लोजपा प्रत्याशी प्रदीप ठाकुर के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा- भ्रष्टाचार कैसा था। शराबबंदी में भ्रष्टाचार की भी जांच होगी। सरकार बनते ही बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट को लागू किया जाएगा।
कहा- हमारी सरकार बनी तो सात निश्चय योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार की जांच करवाकर भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेल भेजने का काम करेंगे। चिराग ने नीतीश पर जमकर निशाना साधा। कहा- लोगों को सुविधाएं देने के लिए शुरू की गई सात निश्चय की योजनाओं में जमकर लूट-खसोट मचाया गया है। किसी भी गरीब तक योजना का लाभ सही तरीके से नहीं पहुंचा है। हम सरकार में आएंगे तो लोगों को योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाएंगे। इससे पूर्व विधानसभा के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों ने चिराग का स्वागत किया। इस दौरान चिराग ने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा- हम सरकार में आएंगे तो बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के फार्मूले को लागू करेंगे। यह हमारा प्रमुख उद्देश्य होगा।