सीमा सील रहने से यात्रियों को हुई परेशानी
बांका। मतदान को लेकर झारखंड स्थित भलजोर बॉर्डर बुधवार को सुबह से ही सील कर दिया गया था।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 10:21 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 10:21 PM (IST)
बांका। मतदान को लेकर झारखंड स्थित भलजोर बॉर्डर बुधवार को सुबह से ही सील कर दिया गया था। इस वजह से झारखंड की तरफ से आने वाले यात्रियों को पैदल आना पड़ा। थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले झारखंड सीमा को सील किया गया है। चौक चौराहों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चांदन डैम में भी बेरिकेडिग कर जवान की तैनाती की गई थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक मतदान कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें