कन्नौज औैर जलालाबाद में ब्लॉक प्रमुख की सीट आरक्षित
जागरण संवाददाता कन्नौज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण जारी किया गया। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आरक्षण जारी कर दिया गया। जिले के आठ ब्लॉकों में सदर व जलालाबाद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है जिससें जलालाबाद में एससी महिला ब्लॉक प्रमुख होगी।
जागरण संवाददाता, कन्नौज : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण जारी किया गया। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आरक्षण जारी कर दिया गया। जिले के आठ ब्लॉकों में सदर व जलालाबाद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है, जिससें जलालाबाद में एससी महिला ब्लॉक प्रमुख होगी।
पंचायत चुनावों की दुंदुभी बजने के बाद लोगों की नजर ग्राम पंचायतों के आरक्षण पर है। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। इसमें सदर ब्लॉक सीट तीसरी बार एससी के लिए आरक्षित हुई है, इससे पहले 1995 व 2000 में यह अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रही थी। 2005 में यह अनारक्षित रही तो 2010 में महिला के लिए आरक्षित कर दी गई थी। इसी तरह जलालाबाद भी दूसरी बार एससी सीट हुई है। गुगरापुर ब्लाक प्रमुख दूसरी बार अनारक्षित होगी। इसी प्रकार तालग्राम सीट पहली बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई है। छिबरामऊ सीट भी 1995 के बाद दूसरी बार अन्य पिछड़़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। हालांकि इस पर 1995 के बाद अभी तक सामान्य ब्लॉक प्रमुख नहीं रहा है। सौरिख सीट पहली बार पिछड़ा वर्ग के लिए छोड़ी गई है। हसेरन ब्लाक प्रमुख की कुर्सी दूसरी बार अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है तो उमर्दा सीट को पहली दफा अनारक्षित किया गया है। ब्लाक प्रमुख के आरक्षण की स्थिति
ब्लाक ग्राम पंचायतें आबादी जारी आरक्षण पिछला आरक्षण
कन्नौज सदर 84 193024 अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग
जलालाबाद 35 102516 अनुसूचित जाति (महिला) अनारक्षित
गुगरापुर 23 69237 अनारक्षित अनुसूचित जाति (महिला)
तालग्राम 67 194284 सामान्य महिला पिछड़ा वर्ग (महिला)
छिबरामऊ 96 230064 अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
सौरिख 68 164971 अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य महिला
हसेरन 36 119018 पिछड़ा वर्ग (महिला) अनुसूचित जाति
उमर्दा 90 290305 अनारक्षित अन्य पिछड़ा वर्ग