विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Siwan Election 2020: सिवान में भाजपा के ओम प्रकाश यादव से टकराएंगे राजद के अवध बिहारी, 52.15 फीसद हुआ मतदान

By Shubh NpathakEdited By:
Published: Sat, 31 Oct 2020 10:20 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 08:39 PM (IST)

Siwan Election News 2020 सिवान सदर सीट से भाजपा ने इस बार पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को विधानसभा के ...और पढ़ें

सिवान सदर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी ओम प्रकाश यादव और राजद प्रत्‍याशी अवध बिहारी चौधरी।
सिवान सदर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी ओम प्रकाश यादव और राजद प्रत्‍याशी अवध बिहारी चौधरी।

सिवान, जेएनएन। सिवान सदर विधानसभा क्षेत्र से इस बार 14 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। यहां मुख्य रूप से राजग से भाजपा के ओमप्रकाश यादव और महागठबंधन में राजद के अवध बिहारी चौधरी पर सबकी निगाहें हैं। मंगलवार को यहां 52.15 फीसद मतदान हुआ। इस सीट से तीन बार विधायक रहे व्यास देव प्रसाद ने भाजपा से बगावत की थी, मगर एनडीए ने उन्हें वापस मना लिया है। अब उन्होंने अपना समर्थन ओमप्रकाश को दे दिया है, लेकिन पुरानी दोस्ती में पड़ी दरार और फिर से गले मिलकर मिटाई गई खटास कितनी कारगर होगी यह तो 10 नवंबर को ही पता चलेगा। इस सीट पर राजद-माले के साथ पूरी ताकत के साथ अपने कैडर वोटरों को जुटाने में लगी हुई है।

क्षेत्र परिचय

सिवान विधानसभा सीट सिवान लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 1951 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस के शंकर नाथ विजयी रहे थे। 2015 में यहां बीजेपी के व्यास देव प्रसाद चुनाव जीते थे।  भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का गृहनगर सिवान ही है। यह सीवान जिले का मुख्यालय है, जो बिहार के पश्चिमोत्तर छोर पर उत्तर प्रदेश का सीमावर्ती जिला है। सिवान दाहा नदी के किनारे बसा है।

मुद्दे

1 . जाम : शहर में प्रतिदिन जाम की समस्या है। सुबह के 10 बजते ही प्रमुख चौक-चौराहों समेत सभी सड़कों पर जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

2 .शिक्षा: यहां शिक्षा की कोई बेहतर व्यवस्था नहीं है। तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर जाना मजबूरी है।

3. रोजगार: रोजगार के सभी साधन बंद हो गए। सूता फैक्ट्री नीलाम हो गई।

4. स्वास्थ्य: सदर अस्पताल में आज भी बेहतर सुविधा नहीं। यहां से रेफर ही एक अंतिम विकल्प है।

5. पेयजल:  यहां लोगों को स्वच्छ जल नसीब नहीं हो सका। शहरी क्षेत्र के लोग भी दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं।

ये हैं मैदान में

ओमप्रकाश यादव - एनडीए

अवध बिहारी चौधरी - महागठबंधन

अकिल अहमद राही - एनसीपी

अब्दुल रिजवान अहमद - रालोसपा

डॉ. रामेश्वर कुमार - द प्लूरल पार्टी

अभिषेक श्रीवास्तव - निर्दलीय

अनिल कुमार वर्मा - राष्ट्रीय मानव सेवा पार्टी

कौशल किशोर यादव - निर्दलीय

देवेंद्र गुप्ता - निर्दलीय

नेमतुल्लाह खान - निर्दलीय

मीठू साह -  निर्दलीय

राजन कुमार - निर्दलीय

विनोद श्रीवास्तव - निर्दलीय

कौन जीता - कौन हारा

2015 - व्‍यास देव प्रसाद, भाजपा - बबलू प्रसाद, जदयू

2010 - व्‍यास देव प्रसाद, भाजपा - अवध बिहारी चौधरी, राजद

2005 नवंबर - व्‍यास देव प्रसाद, भाजपा - अवध बिहारी चौधरी, राजद

2005 फरवरी - अवध बिहारी चौधरी, राजद - व्‍यास देव प्रसाद, भाजपा