Move to Jagran APP

Bihar, Muzaffarpur Elections 2020: भाजपा ने मुजफ्फरपुर की दो सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए, जानिए भाजपा की दूसरी सूची में किन्हें कहां से मिला मौका

Bihar Muzaffarpur Elections 2020 भारतीय जनता पार्टी ने अपने 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें मुजफ्फरपुर की दो सीटें भी शामिल हैं। बरुराज से अरुण कुमार सिंह को वहीं पारू से निवर्तमान विधायक अशोक कुमार सिंह को पार्टी ने सिंबल देने का निर्णय लिया है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 05:20 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 09:27 AM (IST)
Bihar, Muzaffarpur Elections 2020: भाजपा ने मुजफ्फरपुर की दो सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए, जानिए भाजपा की दूसरी सूची में किन्हें कहां से मिला मौका
भारतीय जनता पार्टी ने अपने 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar, Muzaffarpur Assembly Elections 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें मुजफ्फरपुर की दो सीटें भी शामिल हैं। यहां आशा के अनुसार ही घोषणाएं की गई हैं। बरुराज से अरुण कुमार सिंह को मैदान में  उतारा गया है। वहीं पारू से निवर्तमान विधायक अशोक कुमार सिंह को भी पार्टी ने सिंबल देने का निर्णय लिया है। 

loksabha election banner

भाजपा की इस सूची की बहुत दिनों से प्रतीक्षा की जा रही थी। शनिवार की शाम नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव संचालन समिति की बैठक में इसको अंतिम रूप दिया जा चुका है। जेपी नड्डा (JP Nadda) की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) , गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मौजूद थे। इसके बाद आज इसके औपचारिकता घोषणा कीउम्मीद की ही जा रही थी। मुजफ़्फरपुर के लिए की गई घोषण को अप्रत्याशित  नहीं कहा जा सकता। 

पारू सीट भाजपा की ही सीट है। यहां के घोषित उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह वर्तमान में वहां से विधायक भी हैं। पारू में 147040  पुरुष, 128991  महिला व 05 थर्ड जेंडर मतदाता है। वर्ष 2015 के चुनाव में अशोक सिंह को 79994 मत मिले थे। जबकि राजद के शंकर प्रसाद को 66530 मत से ही संतोष करना पड़ा था। उसी तरह से वर्ष  2010 में भी भाजपा के ही अशोक कुमार सिंह 53609 मत हासिल कर विजयी रहे थे। उन्होंने राजद के  मिथिलेश प्रसाद यादव को हराया था। जिन्हें केवल 34582 मत मिले थे।

2005 में भी भाजपा के अशोक कुमार सिंह ही विजयी रहे थे। उन्हें 43569 मत मिले थे। जबकि राजद के मिथिलेश प्रसाद यादव को 40489 वोट मिले थे। पारू कांग्रेस का गढ़ रहा था। लेकिन, जिस तरह से बिहार में कांग्रेस सफाया हुआ। उसके बाद राजद की पैठ रही। लेकिन लंबे समय से वहां पर भाजपा ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। पिछले चुनाव में जदयू से गठबंधन टूटने के बावजूद भाजपा के विधायक अशोक सिंह ने अपनी जीत दर्ज की।

 इसी तरह से बरुराज को अरुण कुमार सिंह को टिकट दिया गया है। यहां 139205  पुरुष, 117926 महिला व  01 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। जहां तक वर्ष 2015 में हुए चुनाव का सवाल है तो राजद के नंद कुमार राय 67761 वोट के साथ विजयी रहे थे। भाजपा के अरुण सिंह ने कड़ा मुकाबला दिया थो। वे 62833 वोट हासिल करने में सफल रहे थे। वर्ष 2010 में राजद के ब्रजकिशोर सिंह  ने 42783 मत प्राप्त कर जदयू के नंद कुमार राय को हराया था। वर्ष 2005 जदयू के शशि कुमार राय 32992 मत प्राप्त कर विजयी रहे थे। उन्होंने राजद के ब्रजकिशोर सिंह को हराया था। इस सीट पर पहले कांग्रेस का दबदबा रहा। उसके बाद यहां लंबे समय तक शशि कुमार राय विधायक रहे। उनके निधन के बाद एक बार यहां राजद के टिकट पर ब्रजकिशोर सिंह चुनाव जीते। पिछले चुनाव में विधायक शशि कुमार राय के भाई नंद कुमार राय राजद के टिकट पर विधायक बने।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.