Bihar Election 2020: NDA में सीट बंटवारे का फार्मूला तय, BJP से अधिक सीटें JDU को
एनडीए में सीटों का फार्मूला गभग तय हो गया है। 118 से 120 सीटें जदयू को 103 पर भाजपा और 20 सीटों पर लोजपा के लड़ने की बात सामने आ रही है। लेकिन ये साफ तब होगा जब पटना में संयुक्त रूप से सीटों का ऐलान होगा।
पटना, जेएनएन। एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में सीटों का फार्मूला गुरुवार को लगभग तय हो गया। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार भाजपा (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) से अधिक सीटों पर जदयू (जनता दल युनाइट) अपने प्रत्याशी उतारेगा। वहीं लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) ने भी सीटों को लेकर अपनी सहमति दे दी है। पटना में ही संयुक्त रूप से एनडीए द्वारा सीट शेयरिंग के इस फार्मूेले का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया जाएगा। संभव है कि दो दिनों के भीतर इसकी घोषणा हो। इसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव में बहुत कुछ साफ हो जाएगा।
जदयू 118 से 120 सीटों पर मैदान में रहेगा
एनडीए में सीटों के लिए तय फार्मूेले के अनुसार जदयू 118 से 120 सीटों पर मैदान में रहेगा। वहीं भाजपा 103 सीटों पर अपने उम्मीदवार देगी। लोजपा के खाते में 18 से 20 सीटें आएंगी। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम को जदयू अपने खाते की सीटें देगा।
लोजपा ने भी सीटों की सूची दिल्ली में भाजपा को उपलब्ध करा दी थी
भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव व देवेंद्र फड़नवीस की मुलाकात गुरुवार को जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह के साथ हुई। तीनों नेता घंटों इस विषय पर मंथन करते रहे कि कौन सी सीट गठबंधन के किस घटक को जाए। लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) ने भी वैसी सीटों की सूची दिल्ली में भाजपा को उपलब्ध करा दी थी, जिस पर वह बेहतर कर सकती है।
इस बार तीन चरणों में होगा चुनाव
बिहार विधानसभा का बिगुल बज चुका है। कोरोना काल में ये देश का पहला चुनाव है। बिहार विधानसभा चुनावतीन चरणों में होगा। पहले फेज में इसी माह की 28 अक्टूबर को मतदाता वोट देंगे। दूसरे चरण में तीन नवंबर तो तीसरे फेज में सात नवंबर को वोट डालेंगे। चुनाव परिणाम दस नवंबर को आ जाएंगे। बताते चलें कि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है।