Move to Jagran APP

Bihar Election 2020: जदयू ने सभी 115 प्रत्याशियों की सूची जारी की, 11 विधायक बेटिकट हुए

Bihar Election 2020 जदयू और हम ने विधान सभा की 122 सीटों पर अपने प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा कर दी। जदयू ने अति पिछड़ा वर्ग के 19 व अनुसूचित जाति के 17 प्रत्याशियों को टिकट दिया। जानिए कौन कहां से चुनाव मैदान में आजमाएंगे किस्‍मत।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 08:36 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 10:25 PM (IST)
जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व सीएम नीतीश कुमार की तस्‍वीर।

 पटना, जेएनएन। Bihar Election 2020: जदयू ने सात अक्‍टूबर, बुधवार को अपने सभी 115 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सूची जारी की। जारी सूची के अनुसार  11 विधायकों को बेटिकट कर दिया गया है।

loksabha election banner

सभी वर्गो को साधने की कोशिश

जदयू ने सामाजिक समीकरणों का ख्याल रखते हुए अपनी सूची में अति पिछड़ा वर्ग के 19, यादव 18, भूमिहार 10, कुशवाहा 15, राजपूत 7, ब्राह्मïण 2, कुर्मी 12, धानुक 8, अनुसूचित जाति-जनजाति 17, मुस्लिम 11 व वैश्य समाज के 3 लोगों को अपना प्रत्याशी बनाया है।

काम के नाम पर मांगेगे वोट

बशिष्ठ नारायण सिंह ने सूची जारी करने के मौके पर कहा कि पंद्रह वर्षों में नीतीश कुमार की सरकार की यह प्राथमिकता रही कि उन्होंने समाज के सभी वर्गों को अपने साथ लेकर काम किया। जो निचले पायदान पर थे उनके लिए काफी काम हुआ। अपने काम के आधार पर जदयू चुनाव मैदान में जाएगी।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया। महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गों को स्थान दिया गया है।

सूची जारी किए जाने के मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, संजय झा, चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, आफाक अहमद, रवींद्र सिंह, नवीन आर्या व अनिल कुमार भी मौजूद थे।

इन्हें बेटिकट किया गया

जदयू ने बुधवार को अपने जिन 115 प्रत्याशियों की सूची जारी की उसके तहत अपने 11 विधायकों को उसने बेटिकट किया है। तीन विधायकों की सीट बदली भी गयी है। कुछ विधायकों को उनकी जगह उनके परिजनों को प्रत्याशी बनाया गया है। बाबू बरही से कपिलदेव कामत की जगह उनकी बहू मीना कामत को प्रत्याशी बनाया गया है। फूलपरास से गुलजार देवी बेटिकट हो गयीं। बेनीपुर से सुनील कुमार चौधरी का टिकट कट गया। जीरादेई से रमेश सिंह कुशवाहा, वैशाली से राजकिशोर सिंह, सुल्तानगंज से सुबोध राय बेटिकट हो गए। परबत्ता से आरएन सिंह की जगह उनके पुत्र डॉ संजीव कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। अमरपुर से जनार्दन मांझी की जगह उनके पुत्र जयंत राज को टिकट दिया गया है।  राजगीर से रवि ज्योति कुमार का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्या के पुत्र कौशल किशोर को जदयू ने अपना प्रत्याशी बनाया है। डुमरांव से ददन पहलवान बेटिकट हो गए। अंजुम आरा को जदयू ने मैदान में उतारा है। एकमा से धूमल सिंह की जगह उनकी पत्नी सीता देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।

तीन विधायकों की सीट भी बदली गयी

जिन तीन विधायकों की सीट बदली गयी है उनमें घोसी से जीते कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा को जहानाबाद, गौरा बौराम से जीते मदन सहनी को बहादुरपुर और टिकारी करे विधायक अभय कुशवाहा को बेलागंज से प्रत्याशी बनाया गया है।

बता दें कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों के बंटवारे तथा सीटों की घोषणा हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) 121 एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) 122 पर चुनाव लड़ेंगे। जदयू ने  अपने कोटे से ही जीतनराम मांझी की पार्टी को सात सीट  दी है। भाजपा ने अपने  कोटे  से मुकेश  सहनी की विकासशील इंसान पार्टी  को 11 सीट दी है।आज 7 अक्‍टूबर , बुधवार को जदयू और हम ने अपने हिस्‍से की 122 सीट पर  प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

 जदयू व हम ने इन 122 सीट पर घोषित किए प्रत्‍याशी

पश्चिम चंपारण जिला

1.वाल्मीकिनगर-धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह

2. सिकटा-खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद

---

पूर्वी चंपारण जिला

3.नरकटिया-श्याम बिहारी प्रसाद

4.केसरिया- शालिनी मिश्रा

शिवहर जिला

5.शिवहर-शरफुद्दीन

सीतामढ़ी जिला

6.सुरसंड-दिलीप राय

7.बाजपट्टी-रंजू गीता

8.रुन्नीसैदपुर-पंकज मिश्रा

9.बेलसंड-सुनीता सिंह चौहान

मधुबनी जिला

10.हरलाखी-सुधांशु शेखर

11.बाबूबरही-मीना कामत

12.फूलपरास-शीला मंडल

13.लौकहा-लक्ष्मेश्वर राय

  सुपौल जिला

14.निर्मली-अनिरुद्ध प्रसाद यादव

15.पिपरा-रामविलास कामत

16.सुपौल-विजेंद्र प्रसाद यादव

17.त्रिवेणीगंज-वीणा भारती

अररिया जिला

18. रानीगंज-अचमित ऋषिदेव

19. अररिया-शगुफ्ता अजीम

किशनगंज जिला

20. ठाकुरगंज-नौशाद आलम

21.कोचाधामन-मुजाहिद आलम

पूर्णिया जिला

22.अमौर-सबा जफर

23. रुपौली-बीमा भारती

24.धमदाहा- लेसी सिंह

25 कस्बा (हम )-राजेंद्र यादव

कटिहार जिला

26. कदवा-सूरज प्रसाद राय

27.मनिहारी-शंभु सुमन

28.बरारी-विजय सिंह निषाद

मधेपुरा जिला

29आलमनगर-नरेंद्र नारायण यादव

30.बिहारीगंज-निरंजन कुमार मेहता

31.सिंहेश्वर-रमेश ऋषिदेव

32.मधेपुरा- निखिल मंडल

सहरसा जिला

33. सोनबरसा-रत्नेश सदा

34. महिषी-गुंजेश्वर साह

दरभंगा जिला

35.कुशेश्वर स्थान-शशिभूषण हजारी

36.बेनीपुर-अजय चौधरी

37.दरभंगा ग्रामीण-फराज फातमी

38.बहादुरपुर- मदन सहनी

मुजफ्फरपुर जिला

39.गायघाट-महेश्वर प्रसाद यादव

40.मीनापुर-मनोज कुमार

41.सकरा-अशोक कुमार चौधरी

42.कांटी-मो. जमाल

गोपालगंज जिला

43. कुचायकोट-अमरेंद्र कुमार पांडेय

44.भोरे- सुनील कुमार

45.हथुआ- रामसेवक सिंह

सिवान जिला

46.जीरादेई-कमला कुशवाहा

47.रघुनाथपुर-राजेश्वर चौहान

48.बड़हरिया-श्याम बहादुर सिंह

49.महाराजगंज-हेम नारायण साह

सारण जिला

50. एकमा-सीता देवी

51. मांझी-माधवी सिंह

52.मढ़ौरा-अलताफ राजू

53.परसा-चंद्रिका राय

वैशाली जिला

54.वैशाली-सिद्धार्थ पटेल

55.महुआ-आस्मां परवीन

56.राजापाकर-महेंद्र राम

57.महनार-उमेश सिंह कुशवाहा

समस्तीपुर

58.कल्याणपुर-महेश्वर हजारी

59.वारिसनगर-अशोक सिंह

60.समस्तीपुर

61. मोरवा-विद्यासागर सिंह निषाद

62.सरायरंजन-विजय कुमार चौधरी

63.विभूतिपुर-रामबालक सिंह

64.हसनपुर-राज कुमार राय

बेगूसराय जिला

65. चेरिया बरियारपुर-कुमारी मंजू वर्मा

66. तेघड़ा-वीरेंद्र कुमार सिंह

67.मटिहानी-नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह

68.साहेबपुर कमाल-शशि कांत कुमार शशि

खगडिय़ा जिला

69.अलौली-साधना सदा

70.खगडिय़ा-पूनम देवी यादव

71.बेलदौर-पन्ना लाल सिंह पटेल

72. परबत्ता-संजीव कुमार सिंह

भागलपुर जिला

73.गोपालपुर-नरेंद्र कुमार नीरज

74.सुल्तानगंज-ललित मंडल

75. नाथनगर-लक्ष्मीकांत मंडल

बांका जिला

76. अमरपुर-जयंत राज

77. धोरैया-मनीष कुमार

78.बेलहर-मनोज यादव

मुंगेर जिला

79.तारापुर-मेवालाल चौधरी

80. जमालपुर-शैलेश कुमार

लखीसराय-शेखपुरा जिला

81.सूर्यगढ़ा-रामानंद मंडल

82. शेखपुरा-रणधीर कुमार सोनी

83.बरबीघा-सुदर्शन कुमार

नालंदा जिला

84. अस्थावां-जितेंद्र कुमार

85.राजगीर- कौशल किशोर

86.इस्लामपुर-चंद्रसेन प्रसाद

87.हिलसा-कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया

88.नालंदा-श्रवण कुमार

89. हरनौत- हरिनारायण सिंह

पटना जिला

90.मोकामा-राजीव लोचन नारायण

91.फुलवारीशरीफ-अरुण मांझी

92. मसौढ़ी-नूतन पासवान

93. पालीगंज- जयवद्र्धन यादव

भोजपुर जिला

94.संदेश- विजेंद्र यादव

95.अगियांव-प्रभुनाथ प्रसाद

96..जगदीशपुर-सुष्मलता कुशवाहा

बक्सर जिला

97.डुमरांव-अंजुम आरा

98.राजपुर- संतोष कुमार निराला

रोहतास जिला

99.चेनारी-ललन पासवान

100.सासाराम- अशोक कुमार

101. करगहर-वशिष्ठ सिंह

102.दिनारा- जयकुमार सिंह

103. नोखा-नागेंद्र चंद्रवंशी

अरवल जिला

104 कुर्था-सत्यदेव सिंह

जहानाबाद जिला

105. जहानाबाद-कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा

106. घोसी-राहुल कुमार

107. मखदूमपुर (हम)- देवेंद्र मांझी

औरंगाबाद जिला

108. ओबरा-सुनील कुमार

109. नवीनगर-वीरेंद्र कुमार सिंह

110. कुटुंबा (हम)-श्रवण भूइंया

111. रफीगंज-अशोक कुमार सिंह

गया जिला

112. शेरघाटी-विनोद कुमार यादव

113.इमामगंज (हम)-जीतन राम मांझी

114.बाराचट्टी (हम)-ज्योति मांझी

115.टिकारी (हम)-डॉ अनिल कुमार

116.बेलागंज -अभय कुमार सिन्हा

117 अतरी-मनोरमा देवी

नवादा जिला

118.नवादा-कौशल यादव

119. गोविंदपुर- पूुर्णिमा यादव

जमुई जिला

120 सिकंदरा (हम) - प्रफुल्ल मांझी

121 झाझा- दामोदर रावत

122. चकाई-संजय प्रसाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.