बिहार चुनाव 2020 Update : पहले चरण में 71 विधानसभा सीटाेें धीरे-धीरे बढ़ा मतदान, जानिए सुबह से शाम तक का हाल
बिहार चुनाव 2020 Update कोरोना काल में चुनाव आयोग की ओर से भयमुक्त माहौल बनाने का फायदा दिख रहा है। मतदाताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जमकर मतदान किया है। जानिए कब कहां कितना हुआ मतदान।
शुभ नारायण पाठक, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए पहले चरण के मतदान में वोटरों का उत्साह देखते बन रहा है। कोरोना से बचाव की तैयारी के साथ वोटर बूथों पर अलसुबह से ही पहुंचने लगे थे। शाम छह बजेे मतदान खत्म होने तक प्रदेेेेश की 71 सीटों के लिए 53.54 फीसद मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया है। सबसे अधिक मतदान बांका में जबकि सबसे कम मतदान मुंगेर और भोजपुर जिले में हुआ हैैै।
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक शाम छह बजे मतदान खत्म होने तक भागलपुर में 54.20, बांका में 59.57, मुंगेर में 47.36, लखीसराय में 55.44, शेखपुरा में 55.96, पटना में 52.51, भोजपुर में 48.29, बक्सर में 54.07, कैमूर में 56.20, रोहतास में 49.59, अरवल में 53.85, जहानाबाद में 53.93, औरंगाबाद में 52.85, गया में 57.05, नवादा में 52.34 और जमुई में 57.41 फीसद मतदान हुआ है।
शाम पांच बजे तक का हाल
शाम पांच बजे तक भागलपुर में 52.16, बांका में 53.04, मुंगेर में 43.64, लखीसराय में 55.44, शेखपुरा में 52.01, पटना में 51.02, भोजपुर में 47.77, बक्सर में 53.84, कैमूर में 55.95, रोहतास में 49.53, अरवल में 53.85, जहानाबाद में 50.99, औरंगाबाद में 49.90, गया में 54.71, नवादा में 52.34 और जमुई में 57.41 फीसद मतदान हुआ है। प्रदेश का औसत 51.91 फीसद है।
दोपहर तीन बजे तक का हाल
दोपहर तीन बजे तक भागलपुर में 45.51, बांका में 47.44, मुंगेर में 41.93, लखीसराय में 49.84, शेखपुरा में 41.67, पटना में 45.77, भोजपुर में 43.08, बक्सर में 48.91, कैमूर में 49.26, रोहतास में 43.79, अरवल में 42.43, जहानाबाद में 44.21, औरंगाबाद में 48.59, गया में 48.14, नवादा में 45.74 और जमुई में 49.79 फीसद मतदान हुआ है। प्रदेश का औसत 46.29 फीसद है।
विधानसभा वार मतदान का जानें हाल
दोपहर तीन बजे तक बांका जिले के कटोरिया में 53.66, लखीसराय के सूरजगढा में 53.80, बक्सर जिले के बक्सर में 51.40 और राजपुर में 50.60, कैमूर के रामगढ में 56.30 व चैनपुर में 54.00, औरंगाबाद के नवीनगर व कुटुंबा में 52-52 और रफीगंज में 50, गया जिले के इमामगंज में 55, बोधगया में 53.10 और जमुई जिले के जमुई में 52.62 व चकाई में 56.95 फीसद मतदान हुआ है।
दोपहर एक बजे तक का हाल
दोपहर एक बजे तक भागलपुर में 34.34, बांका में 33.14, मुंगेर में 31.84, लखीसराय में 40.16, शेखपुरा में 29.49, पटना में 34.74, भोजपुर में 32.15, बक्सर में 30.38, कैमूर में 34.76, रोहतास में 30.26, अरवल में 30.55, जहानाबाद में 32.32, औरंगाबाद में 33.32, गया में 32.90, नवादा में 38.08 और जमुई में 31.37 फीसद मतदान हुआ है। प्रदेश का औसत 33.10 फीसद है।
सुबह 11 बजे तक का हाल
सुबह 11 बजे तक भागलपुर में 23.01, बांका में 22.58, मुंगेर में 15.20, लखीसराय में 26.76, शेखपुरा में 17.31, पटना में 18.97, भोजपुर में 16.21, बक्सर में 19.1, कैमूर में 16.98, रोहतास में 15.87, अरवल में 14.81, जहानाबाद में 11.41, औरंगाबाद में 19.79, गया में 19.10, नवादा में 23.42 और जमुई में 13.91 फीसद मतदान हुआ है। प्रदेश का औसत 18.48 फीसद है।
सुबह नौ बजे तक का अपडेट
सुबह नौ बजे तक भागलपुर में 3.2, बांका में 9.7, मुंगेर में 4.47, लखीसराय में 6.75, शेखपुरा में 5.82, पटना में 5.51, भोजपुर में 5.83, बक्सर में 5.97, कैमूर में 3.90, रोहतास में 6.52, अरवल में 5.1, जहानाबाद में 6.33, औरंगाबाद में 11.47, गया में 7, नवादा में 7.67 और जमुई में 6.32 फीसद मतदाताओं ने मतदान हुआ था।
पहले घंटे में पटना वाले रहे आगे
पहले घंटे में पटना जिले के चार फीसद वोटरों ने मतदान किया, वहीं शेखपुरा में महज 1.8 फीसद मतदाताओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह बांका में दो फीसद, मुंगेर में ढाई फीसद, जमुई में 2.3 फीसद, भोजपुर में 3 फीसद, बक्सर में 2.3 फीसद, कैमूर में 2.2, रोहतास में 2.8 फीसद, अरवल में 2.6, गया में 2.9, लखीसराय में 3, भागलपुर में 3, नवादा में 2.6, औरंगाबाद में 2.4 और जहानाबाद में 2.7 फीसद मतदाताओं ने पहले घंटे में ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।