विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehri Election 2020 : डिहरी सीट पर राजद के फतेह बहादुर सिंह का मुकाबला भाजपा के सत्‍य नारायण सिंह यादव से

By Shubh NpathakEdited By:
Published: Tue, 27 Oct 2020 04:02 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 09:43 PM (IST)

Dehri Election News 2020 डिहरी में 2005 से 2010 तक के चुनाव में निर्दलीय प्रदीप जोशी और उनकी पत्‍नी ने ...और पढ़ें

डिहरी के स्‍थानीय रेलवे स्‍टेशन की सांकेतिक तस्‍वीर ।
डिहरी के स्‍थानीय रेलवे स्‍टेशन की सांकेतिक तस्‍वीर ।

जेएनएन, सासाराम। Bihar Election 2020: डिहरी विधानसभा सीट बिहार के रोहतास जिले का हिस्‍सा है। यह क्षेत्र काराकाट लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। 1951 में हुए यहां पहले चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी के बसावन सिन्हा विधायक बने थे। 2015 में यहां आरजेडी के मो. इलियास हुसैन विधायक बने थे। 2019 में यहां उप चुनाव हुए जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सत्यनारायण सिंह यादव चुने गए। इस बार डेहरी विधानसभा में इस बार 14 योद्धा रणक्षेत्र में हैं। निवर्तमान विधायक भाजपा के सत्यनारायण सिंह यादव का मुकाबला राजद के फतेह बहादुर सिंह से है। 2015 के चुनाव में राजद के इलियास हुसैन ने रालोसपा प्रत्याशी रिंकू सोनी को पराजित किया था। हालांकि अलकतरा घोटाला में सजायाफ्ता होने के बाद उनकी सदस्यता समाप्त हो गई। भाजपा और राजद दोनों ही इस सीट को अपने खाते में डालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 2005 के चुनाव में राष्ट्र सेवा दल से प्रदीप जोशी व 2010 में उनकी पत्नी ज्योति रश्मि यहां से जीत हासिल कर चुकी हैं। इस बार भी प्रदीप जोशी निर्दलीय मैदान में हैं। आज यहां मतदान हुआ।

प्रमुख प्रत्‍याशी

1. सत्‍य नारायण सिंह यादव, भाजपा

2. फतेह बहादुर सिंह, राजद

3. प्रदीप जोशी, निर्दलीय

प्रमुख मुद्दे

1. उद्योग - उद्योग का पहिया 80 के दशक में थमा तो 40 वर्षों बाद भी खास प्रगत‍ि नहीं है। रेल वैगन कारखाना के अलावा टेक्सटाइल पार्क आकार ले रहा है, लेकिन गति बेहद सुस्‍त है। यह क्षेत्र कभी चीनी, साबुन, कागज, वनस्पति तेल, सीमेंट, रसायन और एस्बेसटस उद्योग के लिए विख्यात था। देश की आजादी से पूर्व बिहार में जमशेदपुर के बाद एशिया के सबसे बड़े रोहतास उद्योग समूह की स्थापना जाने माने उद्योगपति राम कृष्ण डालमिया ने की थी। 240 एकड़ क्षेत्र में फैले रोहतास उद्योग पुंज समूह क्षेत्र के लोगों के लिए 40 वर्षों तक जीविका का साधन बना रहा।

प्रमुख तथ्‍य

कुल मतदाता : 2,93,798

पुरुष मतदाता : 1,53,280

महिला मतदाता : 1,40,512

थर्ड जेंडर : 06

वर्ष - कौन हारा - कौन जीता

2015 - मो. इलियास हुसैन, राजद - जितेंद्र कुमार रिंकू सोनी, रालाेसपा

2010 - ज्‍योति रश्मि, निर्दलीय - मो. इलियास हुसैन, राजद