Move to Jagran APP

Bihar Election 2020: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया, राहुल और प्रियंका मांगेंगे वोट

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जीत के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बड़े नामों में सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 05:50 PM (IST)
Bihar Election 2020: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया, राहुल और प्रियंका मांगेंगे वोट
कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची।

पटना, जेएनएन। विधानसभा चुनाव 2020 में महागठबंधन के साथ ही कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही बिहार बाबू शत्रुघ्न सिन्हा भी प्रचार के मैदान में कूदेंगे। 

loksabha election banner

कांग्रेस ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 30 स्टार प्रचारकों में राजस्थान और पंजाब के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा कभी कांग्रेस के बागी रहे सचिन पायलट के नाम भी शामिल हैं। इनके अलावा पहले चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी मीरा कुमार, गुलाम नबी आजाद के प्रमुख हैं। 

इनके अलावा बिहार बाबू शत्रुघ्न सिन्हा, शक्ति सिंह गोहिल, मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, भूपेश बघेल, तारिक अनवर, रणदीप सिंह सुरजेवाला, डॉ. शकील अहमद, निखिल कुमार, प्रमोद तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ. मो. जावेद, राज बब्बर, कीर्ति आजाद, संजय निरुपम, उदित राज, इमरान प्रतापगढ़़ी, प्रेमचंद मिश्रा, अनिल शर्मा, अजय कपूर और वीरेंद्र सिंह राठौर को पार्टी ने अपना स्टार प्रचारक बनाया है। 

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी बिहार आकर प्रचार करेंगी या नहीं इसका निर्णय अब तक हुआ नहीं है। संभावना है वे वर्चुअल माध्यम से चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। शेष नेता पहले चरण की सभी 71 सीटों पर प्रचार के लिए बिहार आएंगे। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस पहले दौर के चुनाव में 21 सीटों पर चुनाव मैदान में है। जबकि कांग्रेस की सहयोगी राजद 42 और माले आठ सीटों पर मैदान में है। 

तीन चरणों में होगा मतदान

इसबार कोरोना महमारी के कारण बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले फेज के लिए मतदान इसी महीने 28 अक्टूबर को होगा। इसके बाद दूसरे चरण में तीन नवंबर व तीसरे में सात नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दस नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.