Move to Jagran APP

Bihar Election 2020 Big Fight: राजद का मुस्लिम चेहरा अब्दुल बारी सिद्दीकी, ओवैसी के डर से अलीनगर छोड़ उतरे केवटी के रण में

Bihar Election 2020 Big Fight बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 7 नवंबर को मतदान हुआ। सीमांचल के मुस्लिम बहुल इलाके में सिद्दीकी राजद के ट्रंप कार्ड माने जाते हैं। इस बार एआइएमआइएम ने भी मुस्लिम बहुल सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 02:05 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 06:28 PM (IST)
अब्दुल बारी सिद्दीकी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में राजद के ट्रंप कार्ड माने जाते हैं।

केवटी, जेएनएन। Bihar Chunav 2020: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में केवटी विधानसभा क्षेत्र पर सबकी नजरें हैं। यहां से राजद के मुस्लिम चेहरे अब्दुल बारी सिद्दीकी चुनाव लड़ रहे हैं। वे सात बार विधायक रह चुके हैं। आठवीं बार विधायक बनने के लिए जी-जान से लगे हैं। लेकिन इस बार चुनौती कुछ ज्यादा है। क्योंकि केवटी से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले अलीनगर से चुनाव लड़ते थे। नया क्षेत्र होने के कारण नई तरह की चुनाैती है। बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 7 नवंबर को केवटी में मतदान हुआ।

loksabha election banner

माय समीकरण पर भरोसा

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 7 नवंबर को मतदान हो चुका है। अंतिम चरण में सीमांचल में भी मतदान हुआ। इस मुस्लिम बहुल इलाके में सिद्दीकी राजद के ट्रंप कार्ड माने जाते हैं। इस बार एआइएमआइएम ने भी मुस्लिम बहुल सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पूरी ताकत झोंक दी है। ओवैसी के कारण मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में राजद महागठबंधन को चुनाैती का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं बातों के मद्देनजर सिद्दीकी अपनी परंपरागत सीट अलीनगर के बजाय केवटी से चुनाव लड़ रहे हैं। सिद्दीकी को राजद के मुस्लिम और यादव समीकरण पर पूरा भरोसा है। 

2015 में राजद महागठबंधन ने जीता था चुनाव

केवटी विधानसभा क्षेत्र में 15 प्रत्याशी मैदान हैं। इनके भाग्य का फैसला 2, 89, 381 मतदाता करेंगे। राजद प्रत्याशी सिद्दीका का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी डॉ. मुरारी मोहन झा से है। 2015 के चुनाव में राजद के फराज फातमी ने भाजपा के अशोक कुमार यादव को 7, 830 मतों से पराजित किया था। पिछली बार राजद और जदयू के बीच गठबंधन था। इस बार भाजपा-जदयू गठबंधन हो गया है। ऐसे में राजद के सामने चुनाैती बढ़ गई है। दरंभगा जिले की केवटी विधानसभा सीट मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के तहत है। यहां से पिछली बार भाजपा के अशोक कुमार यादव चुनाव लड़े थे। अबकी यादव के स्थान पर भाजपा ने डॉ. मुरारी मोहन झा को चुनाव मैदान में उतारा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.