Move to Jagran APP

Bihar Chunav Results 2020 : समस्तीपुर के रोसड़ा में भाजपा की जीत की गूंज समस्तीपुर तक, जिले की राजनीति पर हो सकता यह प्रभाव

Bihar Chunav Results 2020 रोसड़ा पूसा समस्तीपुर में हुआ भाजपा विधायक का स्वागत। सबका कहना है समस्तीपुर के परिणाम से एनडीए सरकार गठन में एक महत्वपूर्ण संबल मिला। अब विकास की धारा और तेजी से आगे बढ़ेगी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 02:41 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 02:41 PM (IST)
ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अलग-अलग जश्न मनाया।

समस्तीपुर, जेएनएन। रोसड़ा के भाजपा विधायक वीरेंद्र कुमार की जीत की गूंज पार्टी के हरेक कार्यकर्ताओं की जुबां पर है। उनकी जीत पर हरेक कार्यकर्ता उत्साहित हैं। बुधवार को रोसड़ा, पूसा के कैंजिया व समस्तीपुर में जमकर स्वागत किया गया। कैंजिया में प्रांत प्रचारक रामकुमार जी से मिलकर आर्शीवाद लिया। समस्तीपुर में भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्ता के आवास पर भी उनका स्वागत हुआ। मौके पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी ओर भाजपा जिला कार्यालय में एनडीए की सरकार बनने पर भी जश्न मनाया गया। 

loksabha election banner

रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार की जीत पर पार्टी के नगर एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अलग-अलग जश्न मनाया। पार्टी के नगर अध्यक्ष मोहन पटवा की अगुवाई में ढोल ताशा के साथ नाचते गाते कार्यकर्ता शहर में विजय जुलूस निकाला। वही पार्टी के ग्रामीण मंडल के भाजपाइयों ने महावीर मंदिर पहुंच प्रसाद चढ़ाया। नगर मंडल के तत्वाधान में शहर के बड़ी दुर्गा स्थान के निकट से विजय जुलूस निकाला। मौके पर दिनेश कुमार झा के अलावा ललन  समेत दर्जनों शामिल थे।

मिलनसार व्यक्तित्व ही जीत का कारण

महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहीन के पुन: निर्वाचित होने पर जिला में हर्ष व उमंग है। जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि श्री शाहीन एक ऊर्जावान व निष्ठावान विधायक हैं। वे बेहद मिलनसार, विनम्र, सामाजिक सछ्वाव के धनी इंसान हैं। उन्होंने सदैव शोषित -पीडि़त व गरीब -गुरबों के कल्याण के लिए संघर्ष किया है। यही कारण है कि उन्होंने इस बार हैट्रिक बनाई है। उनकी जीत पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, विनोद कुमार राय, मो. ?अरमान सदरी , विष्णु राय, उमेश प्रसाद यादव , रामप्रसाद राय, सुनील कुमार शोले, पप्पू यादव , कमलेश राय, सैयद एहसानुल हक चुन्ने आदि शामिल हैं।

उजियारपुर की जनता की जीत : राजद

उजियारपुर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया है। जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए राजद मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान महासचिव कृष्ण कुमार सहनी, उमाकांत सहनी, मुकेश कुमार राय, राजीव कुमार, कांग्रेस के उमेश चंद्र कुमार, सुरेंद्र ङ्क्षसह, राजेश राम, संजय पोद्दार, पंकज महतो, कैलाश सहनी, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद ङ्क्षसह, डॉ उत्तम राय, मनोज कुमार ङ्क्षसह, पूर्व सरपंच सुनिल कुमार ङ्क्षसह सरपंच सियाशरण पासवान आदि ने कहा कि यह जीत उजियारपुर क्षेत्र की जनता की जीत है।

महेश्वर के फिर से मंत्री बनने के आसार

प्रखंड क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं ने महेश्वर हजारी की जीत पर बधाई दी है। साथ ही उनके फिर से मंत्री बनाने की संभावना जतायी है। बधाई देने वालों में भाजपा के विक्रांत कुमार, प्रखंड प्रमुख कृष्णा कुमारी, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।

तेज प्रताप की जीत से समर्थकों में उत्साह तो सरकार नहीं बन पाने पर निराशा

हसनपुर विधानसभा से राजद प्रत्याशी तेज प्रताप की जीत पर समर्थकों में उत्साह है तो सरकार नहीं बनाए जाने पर निराशा। उनके जीत पर राजद नेत्री माला पुष्पम, लालबहादुर यादव, ललितेश्वर यादव उर्फ ललन यादव, रामनारायण मंडल आदि ने उन्हें बधाई दी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.