Move to Jagran APP

Bihar Chunav 2020: प्रचार में लगा फिल्मी कलाकारों का मेला, वो नजर नहीं आईं जिनका था इंतजार

Bihar Chunav 2020 बिहार विधानसभा चुनाव पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से बिहारी बाबू के बेटे लव सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। लव की बहन सोनाक्षी सिन्हा जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। बड़े भाई लव सिन्हा के चुनाव लड़ने पर सोनाक्षी ने ट्वीट कर बधाई दी थी।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 12:54 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 03:15 PM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव में भीड़ जुटाने के लिए सभी दलों में फिल्मी सितारों को उतार रखा है।

पटना, जेएनएन। Bihar Chunav 2020 बिहार विधानसभा चुनाव-2020 बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकारों के मेला के लिए भी याद किया जाएगा। चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों ने भीड़ जुटाने के लिए बड़ी संख्या में कलाकारों को मैदान में उतार रखा है। बिहार चुनाव में पहली बार हो रहा है जब इतने बड़े पैमाने पर फिल्मी कलाकारों को लगाया गया है। इनमें कुछ तो राजनीतिक दलों के स्थापित नेता हैं और कुछ को हायर किया गया है। इस मामले में कोई भी राजनीतिक दल पीछे नहीं है। हालांकि जिस अभिनेत्री का बिहार की जनता को बेसब्री से इंतजार था वह प्रचार में नजर नहीं आईं। इससे खासकर पटना के मतदाताओं में मायूसी है। 

loksabha election banner

 

बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टियों के प्रचार अभियान, सभाओं और रैलियों में बड़े-बड़े नेताओं के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के सितारे भी दिख रहे हैं। भीड़ जुटाने और मतदाताओं को रिझाने के मकसद से इन्हें मैदान में उतारा गया है। भाजपा गठबंधन, राजद महागठबंधन और लोजपा की तरफ से चुनाव मैदान में एक दर्जन से ज्यादा कलाकार दिख रहे हैं। इनमें भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के चर्चित नाम भी हैं। भोजपुरी सितारों में रवि किशन, दिनेश लाल यादव, अक्षरा सिंह, पाखी हेगड़े, बॉलीवुड की हस्तियों में नेहा शर्मा, अमीषा पटेल और बिहारी बाबू यानी शत्रुघ्न सिन्हा के नाम शामिल है।। 

एनडीए की सभाओं और रैलियों में भोजपुरी फिल्मों के 3 बड़े स्टार-मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव और रवि किशन धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। राजद महागठबंधन के पक्ष में भोजपुरी के अंजना सिंह, अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव, छोटू छलिया, सुरभि शर्मा, पाखी हेगड़े, बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा और शत्रुघ्न सिन्हा ने लगे हैं। लोजपा ने चुनाव प्रचार में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल को बुलाया है। 

बिहार विधानसभा चुनाव पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से बिहारी बाबू के बेटे लव सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। लव सिन्हा की बहन सोनाक्षी सिन्हा जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। बड़े भाई लव सिन्हा के चुनाव लड़ने पर सोनाक्षी ने ट्वीट कर बधाई दी थी। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि वह पटना के बांकीपुर में लव सिन्हा के प्रचार अभियान में शामिल होगी। 1 नवंबर को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया लेकिन सोनाक्षी नजर नहीं आईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.