Move to Jagran APP

Bihar Chunav 2020: अगले दो दौर के चुनाव में कांग्रेस की बड़ी लड़ाई भाजपा से, राहुल गांधी हुए एक्टिव

Bihar Chunav 2020 बचे हुए दो चरणों को मिलाकर कांग्रेस 49 सीटों पर विधानसभा तक पहुंचने की जद्दोजहद में जुटी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को काफी उम्मीद है। वह मंगलवार और बुधवार को बिहार में रहेंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 03:39 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 03:39 PM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन तक बिहार में प्रचार करेंगे।

पटना [ सुनील राज ]। Bihar Chunav 2020 बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पटाक्षेप का समय धीरे-धीरे नजदीक आने लगा है। अब दो चरणों का मतदान शेष है। दो चरणों के चुनाव दोनों गठबंधन के लिए बेहद अहम हैं। इन दो चरणों में कांग्रेस की बड़ी लड़ाई भाजपा से होनी है। दो सीटें ऐसी भी हैं जहां कांग्रेस के सामने उसके पुराने सहयोगी भी होंगे। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को राजद ने 70 सीटों पर किस्मत आजमाने का मौका दिया है। पहले चरण के चुनाव में पार्टी ने 21 विधानसभा सीटों पर किस्मत आजमाई। अब कांग्रेस का सारा फोकस दूसरे और तीसरे फेज के चुनाव पर है। बचे हुए दो चरणों को मिलाकर कांग्रेस 49 सीटों पर विधानसभा तक पहुंचने की जद्दोजहद में जुटी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को काफी उम्मीद है। वह मंगलवार और बुधवार को बिहार में रहेंगे। 

loksabha election banner

49 सीटों में 26 पर कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से

49 सीटों में 26 पर कांग्रेस उम्मीदवारों का मुकाबला भाजपा के प्रत्याशियों के साथ होना है। 21 सीटें ऐसी हैं जहां उसकी टक्कर जदयू के उम्मीदवारों से होगी जो विधानसभा पहुंचने के लिए जोर लगा रहे हैं। तीसरे दौर के चुनाव दो सीटों पर कांग्रेस को महागठबंधन के घटक रहे विकासशील इंसान पार्टी और ङ्क्षहदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रतिद्वंद्वियों से दो-दो हाथ करने होंगे। जिन सीटों पर पुराने सहयोगियों से कांग्रेस का मुकाबला है वे सीटें हैं कस्बा और बहादुरगंज। पूर्णिया जिले में आने वाली कस्बा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर मो. अफाक आलम के सामने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी राजेंद्र यादव होंगे। जबकि बहादुरगंज में कांग्रेस उम्मीदवार तौसीफ आलम का मुकाबला विकासशील इंसान पार्टी के लखन लाल पंडित से होना है।

21 सीटों पर जदयू से मुकाबला

दूसरे और तीसरे दौर में जिन सीटों पर कांग्रेस के मुकाबले भाजपा है वे प्रमुख सीटें हैं नौतन, चनपटिया, बेतिया, गोविंदगंज, पारू, गोपालगंज, लालगंज, रोसड़ा, भागलपुर, बेगूसराय व बांकीपुर और पटना साहिब। इसी तरह तीसरे दौर में जिन सीटों पर कांग्रेस के मुकाबले भाजपा के उम्मीदवार हैं वे सीटें हैं रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, रक्सौल, रीगा, बथनाहा, बेनीपट्टी, फारबिसगंज, किशनगंज, पूर्णिया, प्राणपुर, कोढ़ा, जाले और मुजफ्फरपुर। भाजपा से इतर 21 सीटें ऐसी हैं जहां से जदयू के उम्मीदवार कांग्रेस के उम्मीदवारों के मुश्किलें खड़ी करने की तैयारी में हैं। जिन सीटों पर कांग्रेस बनाम जदयू की टक्कर होनी है वे हैं फुलपरास, कुशेश्वरस्थान, बेनीपुर, कुचायकोट, महाराजगंज, वैशाली, राजापाकड़, बेल्दौर, राजगीर, नालंदा, हरनौत और खगडिय़ा। से सभी दूसरे चरण मे लड़ी जाने वाली सीटें हैं। इनके अलावा तीसरे दौर में वाल्मीकि नगर, सुपौल, अररिया, अमौर, कदवा, मनिहारी, बिहारीगंज, सोनबरसा और सकरा सीट पर कांग्रेस के सामने जदयू के उम्मीदवार होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.