Move to Jagran APP

Bihar Chunav 2020: कांग्रेस का राज जानते रक्षा मंत्री, कहा-खुलासा कर दूं तो मुंह दिखाना हो जाएगा मुश्किल

Bihar Chunav 2020 रक्षा मंत्री ने बिहटा में कहा कि कांग्रेस प्रचार कर रही है कि चीन ने 12 साै वर्ग किलोमीटर भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है। हमारे सेना की वारता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 09:32 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 09:32 AM (IST)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार विधानसभ चुनाव में धुंआधार प्रचार कर रहे हैं।

पटना, जेएनएन। Bihar Chunav 2020 चीन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अगर में खुलासा कर दूं तो कांग्रेस को चेहरा दिखाना मुश्किल हो जाएगा। सिंह बिहार विधानसभा चुनाव-2020 में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। इस क्रम में शनिवार को उन्होंने पटना के मनेर, गोपालगंज के बैकुंठपुर और छपरा के मशरक विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं की। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर चीन को लेकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

बिहार रेजीमेंट की रक्षा मंत्री ने की तारीफ 

रक्षा मंत्री ने बिहटा में कहा कि कांग्रेस प्रचार कर रही है कि चीन ने 12 साै वर्ग किलोमीटर भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है। हमारे सेना की वारता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। युवाओं से कहा कि आप पढ़े-लिखे लोग हैं। 1962 से  लेकर 2013 तक का इतिहास उठा कर देख लें। सब मालूम हो जाएगा। कुछ कहने की जरूरत नहीं है। अगर मैं खुलासा कर दूंगा तो कांग्रेस को मुंह दिखाना मुश्किल हो जाएगा। सिंह ने भारत-चीन सीमा पर चल रहे गतिरोध में बिहार रेजीमेंट के जवानों की वीरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि चीनी सैनिकों को पीछे धकेलने का काम किया है। यहां की धरती धन्य है। 

जंगलराज में युवाओं का हो गया था पलायन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी चुनावी सभाओं में बिहार की एनडीए सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि लालू प्रसाद के पंद्रह साल के शासन में बिहार में जंगलराज था। युवा पलायन कर रहे थे। कांग्रेस की सरकार ने बिहार के विकास में कोई मदद नहीं की। क्रिकेट में जिस तरह सचिन तेंदुलकर व सहवाग की जोड़ी थी, उसी तरह नीतीश कुमार तथा भाजपा की जोड़ी है। राजनाथ सिंह ने गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा में कहा कि नीतीश कुमार के दामन में कभी दाग नहीं लगा है। इसलिए नीतीश कुमार को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा उनके साथ है। उन्होंंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि आज दुनिया जानती है कि पाकिस्तान तथा चीन हमारे दुश्मन हैं। हम दोनों को करारा जवाब दे रहे हैं।

एनडीए ने जो वादा किया उसे निभाया

रक्षा मंत्री ने कहा कि एनडीए ने जो वादा किया था उसे निभाया। कश्मीर में धारा 370 हटाई। अब राममंदिर के निर्माण का काम चल रहा है। अगले दो वर्षों में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश को गुमराह करने का कार्य करते हैं। पुलवामा हमला पाकिस्तान के पीएम इमरान की देखरेख में आतंकियों ने किया था। छपरा के मशरक में राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार सत्ता में बने रहने के लिए देश की आन, बान और शान से कभी समझौता नहीं करेगी। किसी देश की मजाल नहीं कि हमारी एक इंच जमीन पर कब्जा कर सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.