Move to Jagran APP

Khagaria Election 2020: खगड़िया सीट पर 21 प्रत्‍याशियों ने अजमाया भाग्य, बहुकोणीय मुकाबले से दिलचस्‍प रहा चुनाव

Bihar Khagaria Election News 2020 Khagaria Election 2020 यहां 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। जदयू के विधायक पूनम देवी यादव के लिए चुनाव चुनौती भरा रहा। इनका मुकाबला लोजपा के रेणु कुशवाहा और कांग्रेस प्रत्याशी छत्रपति यादव से रहा । यहां बागमती बूढ़ी गंडक व गंगा प्रवाहित होती है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 07:09 AM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 07:19 PM (IST)
Khagaria Election 2020: खगड़िया सीट पर 21 प्रत्‍याशियों ने अजमाया भाग्य, बहुकोणीय मुकाबले से दिलचस्‍प रहा चुनाव
खगड़‍िया में मुकाबला पूनम देवी, रेणु कुशवाहा और छत्रपति यादव में है।

खगडि़या, जेएनएन। Bihar Khagaria Election News 2020:  Khagaria  Election 2020 : आज सुबह सात बजे यहां मतदान शुरू हुआ।  कुछ बूथों पर ईवीएम खराब होने से विलंब से मतदान प्रारंभ हुआ। लेकिन शंतिपूर्ण रहा। 

loksabha election banner

1952 में अस्तित्व में आए खगड़िया विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक बनावट जटिल है। परिसीमन के बाद खगड़िया विधानसभा का भूगोल बदल गया। जिला मुख्यालय भी इसी विधानसभा क्षेत्र में है। यह क्षेत्र दूध, मक्का व मछली उत्पादन को लेकर विख्यात है। इस विधानसभा क्षेत्र होकर बागमती, बूढ़ी गंडक व गंगा प्रवाहित होती है। 

यह विधानसभा क्षेत्र मुंगेर और बेगूसराय  जिले की सीमा को छूती है। इस विधानसभा में सदर व मानसी दो प्रखंड हैं। इसमें सदर प्रखंड की 18 व मानसी प्रखंड की सात सहित 25 पंचायत व खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र शामिल हैं। दियारा क्षेत्र के कई इलाके अब भी सड़क व पुलिया के अभाव में आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं बाढ़ से सुरक्षा को लेकर नगर सुरक्षा तटबंध का निर्माण कार्य अब भी आधा अधूरा पड़ा है। बाढ़, कटाव व जल जमाव की समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ है। मक्का आधारित उद्योग अब तक नहीं लग सका। विधायक के स्तर से विकास हुआ, पर इन समस्याओं से मुक्ति अब भी नहीं मिली। 

इस बार चुनाव में कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। जदयू के निवर्तमान विधायक व प्रत्याशी पूनम देवी यादव की जीत की राह इस बार आसान नहीं दिखा  इनका मुकाबला एक तरफ लोजपा के रेणु कुशवाहा से है, तो दूसरी ओर महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी छत्रपति यादव से भी रहा । इसके अलावा जाप के मनोहर यादव और निर्दलीय ई. धर्मेंद्र भी मैदान में है। ये दोनों भी टक्कर देते दिखे । कुल मिलाकर मुकाबला बहुकोणीय रहा । 

149 खगड़िया विधानसभा = कुल मतदाता 2,59,344

  • पुरुष: 1,35,430
  • महिला: 1,23,908
  • थर्ड जेंडर: 07

इस बार के कुल प्रत्याशी 21

1. पूनम देवी यादव- जदयू

2. छत्रपति यादव- कांग्रेस

3. मनोहर कुमार यादव -जाप

4. रेणु कुमारी - लोजपा

5. धर्मेन्द्र कुमार- निर्दलीय

6. मु. फारूख- रालोसपा

7. संजीव कुमार - द प्लूरल्स पार्टी

8.जितेन्द्र कुमार- एसयूसीआई

9. शुभाकंर कुमार- अंसपा

10. पिंकू कुमारी -बमुपा

11.सिकन्द्र आजाद वक्त निर्दलीय

12.गोपाल कृष्ण चंदन-निर्दलीय

13- रघुवीर मिस्त्री-निर्दलीय

14. अमिताभ कुमार- निर्दलीय

15. उदय शंकर- निर्दलीय

16.जितेन्द्र यादव- निर्दलीय

17.शोभा देवी-निर्दलीय

18.राजहर्ष-,निर्दलीय

19 कृपा सिंधु- निर्दलीय

20. राजेश चौरसिया- राष्ट्रवादी जनता पार्टी

21.अलका कुमारी- निर्दलीय

खगड़िया सीट से जीते

वर्ष   विधायक पार्टी

  • 1952 दिवाकर प्रसाद कांग्रेस
  • 1957 केदार नारायण सिंह कांग्रेस
  • 1962 केदार नारायण सिंह कांग्रेस
  • 1967 रामबहादुर आजाद सोशलिस्ट पार्टी
  • 1969 रामबहादुर आजाद सोशलिस्ट पार्टी
  • 1972 रामशरण यादव भारतीय जनसंघ
  • 1977 रामशरण यादव आइएनडी
  • 1980 रामशरण यादव जनता पार्टी
  • 1985 सत्यदेव सिंह कांग्रेस
  • 1990 रणवीर यादव निर्दलीय
  • 1995 चंद्रमुखी देवी भाजपा
  • 2000 योगेंद्र सिंह सीपीएम
  • 2005(फरवरी) पूनम देवी यादव लोजपा
  • 2005 (नवंबर) पूनम देवी यादव जदयू
  • 2010 पूनम देवी यादव जदयू
  • 2015 पूनम देवी यादव जदयू

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.